सिद्धार्थ-शहनाज के आखिरी गाने का नाम बदलने को लेकर आगबबूला हुए फैंस, अब करी ये मांग

Summary :

पिछले महीने फेमस टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अचनाक निधन ने हर किसी को चौंका दिया। एक्टर के निधन के बाद न केवल परिवार वाले बल्कि फैंस भी सदमें में हैं।

पिछले महीने फेमस टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अचनाक निधन ने हर किसी को चौंका दिया। एक्टर के निधन के बाद न केवल परिवार वाले बल्कि फैंस भी सदमें में हैं। वहीं सिद्धार्थ की मौत के बाद से उनकी कथिक गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का भी बुरा हाल है। दरअसल अदाकरा उनके निधन से भावनात्मक रूप से काफी टूट गई हैं। यह दोनों एक गाने पर काम कर रहे थे।
गाने में साथ काम कर रहे थे स्टार 
यूं तो ये दोनों पहले भी साथ काम कर चुकें थे, लेकिन पिछले महीनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल हैबिट नाम के गाने पर काम कर रहे थे, जो अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। वहीं अब जो गाने के मेकर्स ने  फैसला लिया है उसे सुन लेने के बाद तो सिडनाज के फैंस बुरी तरह भड़क गए हैं। दरअसल मेकर्स ने हैबिट गाने का नाम बदलकर अधूरा कर दिया है। जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा गुस्सा हो रहे हैं, यही नहीं फैंस मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर बिजनेस करने का आरोप लगा रहे हैं।
इस बीच म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए गाने का नाम बदलने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया,  एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी।’ इसके साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में एक कैंडल जलती हुई दिखाई गई है। इस गाने को सिडनाज गाने के नाम पर प्रमोट किया जा रहा है। वहीं इस पोस्ट पर सिडनाज के फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
दरअसल फैंस का कहना है गाने का नाम बदलना गलत है।’ सिद्धार्थ के इस गाने के साथ फैंस के इमोशन जुड़े हुए हैं।’ इसलिए, गाने को असली टाइटल ‘हैबिट’ के नाम से ही रिलीज किया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-हमें ओरिजनल नाम चाहिए, यह अधूरा-वधूरा टाइटल नहीं चाहिए और सिद्धार्थ को टैग करो। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, अधूरा नाम किसी आधार पर रखा गया था, लेकिन यहां सिडनाज के लाखों फैंस की भावनाओं को देखते हुए .. यह एक विनम्र अनुरोध है कि कृपया टाइटल का ओरिजनल नाम में बदल दें … ..शुक्रिया।

मालूम हो इस गाने की शूटिंग की तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, इन फोटोज में दोनों समंदर के किनारे दिखाई दिए थे। बता दें इससे पहले सिडनाज’ की जोड़ी ने ‘भुला दूंगा’ और ‘शोना शोना’ गाने में भी साथ काम किया था। जिसे फैंस ने भरपूर प्यार दिया।
 

Desk Team