दिलजीत दोसांझ हुए रिहाना के कायल,सिंगर ने पॉप स्टार की तारीफ में रिलीज किया नया गाना ‘RiRi’

Summary :

इंटरनेशनल पॉपस्टार रिहाना आज भारत में जमकर छाई हुई हैं। जी हां दरअसल रिहाना ने जब से किसान आंदोलन पर ट्वीट करके उनका सपोर्ट किया है।

इंटरनेशनल पॉपस्टार रिहाना आज भारत में जमकर छाई हुई हैं। जी हां दरअसल रिहाना ने जब से किसान आंदोलन पर ट्वीट करके उनका सपोर्ट किया है। तभी से रिहाना सोशल मीडिया स्टार बनी हुई हैं। हालांकि जहां कुछ लोगों ने रिहाना की खूब तारीफ की तो वहीं दूसरी और कुछ लोगों ने उनका विरोध भी किया है। 
मगर इस बीच कुछ भी हो मशहूर पंजाबी सिंगर एंव अभिनेता दिलजीत दोसांझ इतने ज्यादा खुश हुए है कि उन्होंने तो कुछ ही घंटों के अंदर रिहाना पर एक गाना तक बना दिया और अपनी खुशी जता रहे हैं। इसके साथ ही वह रिहाना का आभार भी जता रहे हैं। 
दिलजीत दोसांझ ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
बता दें हाल ही में दिलजीत ने अपनी इंस्टास्टोरी में रिहाना की कुछ तस्वीरें शेयर करी है,मगर उन्होंने इन फोटोज के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। परंतु सब इस बात से काफी हद तक वाकीफ थे कि दिलजीत गायिका रिहाना की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें थैंक्यू बोल रहे हैं। हालांकि इसके बाद दिलजीत ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक गाने के साथ मोशन पोस्टर दिखाई दे रहा है जो दिलजीत ने रिहाना पर बनाया है। 

इस गाने को शेयर करते हुए दिलजीत ने बताया है कैप्शन में #Rihanna भी लिखा है। कुछ घंटे पहले शेयर की गयी दिलजीत की इस पोस्ट को अब तक 2 लाख 85 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इतना ही नहीं लोग अब इस गाने को लेकर दिलजीत की तारीफ करते थक नहीं रहे।
क्या बोला रिहाना ने अपने ट्वीट में ?

दरअसल 32 वर्षीय रिहाना ने  हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद होने पर एक न्यूज वेबसाइट की खबर को शेयर करते हुए किसानों का पक्ष लिया है। इस दौरान रिहाना ने लिखा, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में #FarmersProtest को भी दर्ज किया है।

देशभर में किसान आंदोलन प्रोटेस्ट में रिहाना के अलावा कई विदेशी सितारे इस मामले में कूद पड़े हैं। तो आईये देखते हैं किसान आंदोलन को लेकर किसने क्या लिखा है?

ग्रेटा थनबर्ग

अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी 

कनाडियन यूट्यूबर लिलि सिंह

Desk Team