सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता ने शेयर किया वीडियो, कैप्शन में लिखी दिल की बात

Summary :

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary :आज सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। सोशल मीडिया पर लोग टैलेंटेड स्टार को याद कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह ने अपने भाई को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने भाई के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।  सिनेमा जगत के हुनरबाज कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपने काम के चलते हमेशा याद किए जाते हैं। आज अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति  ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary :आज सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। सोशल मीडिया पर लोग टैलेंटेड स्टार को याद कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह ने अपने भाई को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने भाई के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।  सिनेमा जगत के हुनरबाज कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपने काम के चलते हमेशा याद किए जाते हैं। आज अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति  ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाई को याद किया है।

  • आज सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है
  • सिनेमा जगत के हुनरबाज कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपने काम के चलते हमेशा याद किए जाते हैं
  • आज अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति  ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाई को याद किया

श्वेता सिंह को आई भाई सुशांत की याद

श्वेता सिंह द्वारा शेयर किए इंस्टाग्राम वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत  के कुछ हैप्पी मोमेंट है। वीडियो की शुरुआत में एक्टर कहते हैं, “आज मेरा जन्मदिन है, प्लीज मुझे शुभकामनाएं दीजिए।” इसके बाद प्लेन उड़ाते हुए और इंटरव्यू देते हुए सुशांत के कुछ खूबसूरत पलों को वीडियो में कैद किया गया है। आखिर में सुशांत और श्वेता की साथ में तस्वीरें जोड़ी गई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

 

भाई के लिए श्वेता ने कही ये बात

श्वेता सिंह ने लिखा, “मेरे सोना सा भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको हमेशा प्यार करती हूं। अनंत से शक्ति अनंत तक। उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें कुछ करने और अच्छा रहने के लिए मोटिवेट करते हैं।”

श्वेता ने आगे कहा, “आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है, जिन्हें आपने भगवान जैसा और उदार बनने के लिए प्रेरित किया है। हर कोई यह समझे कि ईश्वर की ओर आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है और आपको गर्व महसूस हो। 3, 2, 1 हमारे मार्गदर्शक सितारे को जन्मदिन मुबारक हो, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं।”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।