Salman Khan के अपार्टमेंट में पहुंचा सांप, मची अफरा-तफरी- रेस्क्यू टीम को करनी पड़ी मशक्क्त

Summary :

 Snake Enters Salman Khan House: Salman Khan के Galaxy Apartments में रविवार, 18 मई को उस समय हलचल मच गई जब बिल्डिंग में अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप नजर आते ही वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स सतर्क हो गए और तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को मैसेज दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही Mumbai Police भी मौके पर पहुंच गई। Salman Khan Galaxy Apartment: सलमान खान के घर पहुंची रेस्क्यू टीम #Mumbai में @BeingSalmanKhan के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास साँप मिला..घर पर मौजूद सिक्योरिटी ने एक सर्प मित्र को बुलाया..और “धमण ब्रीड” के सांप को रेस्क्यू किया..साँप दिखने…

 Snake Enters Salman Khan House: Salman Khan के Galaxy Apartments में रविवार, 18 मई को उस समय हलचल मच गई जब बिल्डिंग में अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप नजर आते ही वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स सतर्क हो गए और तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को मैसेज दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही Mumbai Police भी मौके पर पहुंच गई।

Salman Khan Galaxy Apartment: सलमान खान के घर पहुंची रेस्क्यू टीम

रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर सावधानी के साथ सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की निगरानी संभाले रखी ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले। राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था और किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की एंट्री बांद्रा पश्चिम पुलिस स्टेशन की डायरी में दर्ज की गई है, साथ ही वन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई।

Salman Khan Snake Incident: कहां मिला सांप?

 Snake Enters Salman Khan House
Snake Enters Salman Khan House (Source: Social Media)

जानकारी के मुताबिक, सांप कार पार्किंग एरिया के शटर के अंदर घुस गया था। इसी पार्किंग के ऊपर पहली फ्लोर पर सलमान खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सांप धामण प्रजाति का था, जिसकी लंबाई करीब पांच फीट थी। यह प्रजाति जहरीली नहीं मानी जाती।

Salman Khan News: स्नेक हैंडलर ने पकड़ा सांप

 Snake Enters Salman Khan House
Snake Enters Salman Khan House (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले सांप को बिल्डिंग के नीचे देखा गया था, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना की एक तस्वीर और नीडियो भी वायरल हो रहे है, जिसमें स्नेक हैंडलर सांप को सावधानी से पकड़कर बैग में रखते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सांप बिल्डिंग परिसर तक कैसे पहुंचा।

Snake Enters Salman Khan House: सलमान खान का वर्कफ्रंट

Snake Enters Salman Khan House
Snake Enters Salman Khan House (Source: Social Media)

वर्कफ्रंट की बात करें तो Salman Khan जल्द ही Matrubhoomi: May War Rest in Peace में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं और इसमें Chitrangda Singh भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा सलमान निर्देशक Vamshi Paidipally की अगली फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ Nayanthara नजर आएंगी।

Read More: Dhurandhar 2 की वजह से पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स, बैन फिल्म को लेकर बढ़ी पाकिस्तानियों की दीवानगी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।