बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के हार्ट अटैक से मौत हुई। जब से उनकी मृप्यु की बात दुनिया में फैले उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
इसी बीच मुंबई में बॉलीवुड के सभी सितारे परिजन और उनके अंतिम दर्शन के लिए आए उनके लाखों फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। जिसके लिए सभी को रविवार रात 8 बजे तक का इंतजार करना पडेगा।
बता दें कि भारत में आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अगर किसी की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पोस्टमॉर्टम या जांच की जरूरत नहीं होती। लेकिन दुबई में कायदे कानून अलग हैं।
दरअसल, श्रीदेवी की मौत हृदय गति रुकने हार्ट अटैक या कार्डिक अटैक के चलते हुई है। लिहाजा दुबई पुलिस अपनी कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।
दुबई के कानून के हिसाब से यदि दुबई में किसी विदेशी नागरिक की अचानक से मौत हो जाती है तो उस पर जांच होना जरूरी होता है और उसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ताकि मौत की असल वजह का पता चल सके।
इसके लिए घर वालों का पुलिस की कागजी प्रक्रिया को पूरा करना होता है इसके तहत पहले संबंधित देश के दूतावास को सूचित भी किया जाता है। इसके बाद फिर दूतावास पहले मृतक का पासपोर्ट कैंसल करता है और फिर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी भी करता है। उसके बाद बताया जाता है पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में कि आखिर मृतक की मौत की असली वजह क्या थी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App








