नई दिल्ली: हाल ही में हमने आपको पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान के बेबी शॉवर फंक्शन (गोद भराई) की तस्वीरें दिखाई थीं और अब खबरें हैं कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी जल्द ही अपनी गोद भराई की रस्म पूरे रीति रिवाजों के साथ करने जा रही हैं, लेकिन साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी कर चुकी ईशा देओल एक बार फिर से शादी करने वाली हैं।
दरअसल ईशा देओल अपनी गोद भराई पर अपने ही पति भरत से एक बार फिर से सात फेरों के बंधन में बंधने जा रही हैं। ईशा देओल ने अपनी गोद भराई रस्म की तैयारी शुरू कर दी है और हाल ही में इस दौरान पहनी जाने वाली अपनी ड्रेस की एक झलक भी उन्होंने अपने फैन्स को दिखाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा देओल की गोद भराई की रस्म 27 अगस्त को होने वाली है. इसी मौके पर ईशा अपने पति भरत से फिर से शादी करेंगी। ईशा ने मुंबई मिरर को बताया कि जब 29 जून, 2012 को उनकी शादी हुई थी तब मां (हेमा मालिनी) ने त्रिरुपति से पंडित बुलाए थे जो सिर्फ तमिल बोल रहे थे और हमारे परिवार और दोस्तों को कुछ समझ नहीं आया था। ऐसे में ईशा ने मुंबई मिरर को बताया, ‘इस बार हम सिंधी पंडित लाएंगे जो हिंदी भी बोलेंगे ताकि मेरे ससुराल की तरफ के लोग समझ सकें।’
बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर एंट्री करने वाली ईशा यहां काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा की गोद भराई की रस्म ट्रेडिश्नल होगी. गोदभराई के अलावा ‘मेंहदी’ की रस्म भी होगी। खबरें हैं कि भगवान कृष्ण के भोग के लिए इस दौरान छप्पन भोग भी बनाए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



