सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा पहुंची किंग दिलीप कुमार साब से मिलने

Summary :

NULL

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपना ज्यादा समय वह अमेरिका में ही बिता रही है। लेकिन वह इस वक्त ट्रैजिडी किंग दिलीप कुमार से मिलने पहुंचीं। प्रियंका जब वहां दिलीप कुमार और सायरा बानो से मिली तो उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर भी पोस्ट की। इस तस्वीर में वह दिलीप कुमार का हाथ पकड़ कर सोफा पर बैठी हुई है। और दिलीप के दूसरी साईड उनकी पत्नी सायरा बानो बैठी हुई हैं। 94 वर्षीय दिलीप कुमार बीते कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हैं। उनकी सेहत काफी खराब है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में इतनी बिजी हैं, कि वह मुंबई सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही आती हैं। बीते दिनों वह मुंबई में ही थीं और जब वह वापस अमेरिका जा रही हैं, तो इससे पहले उन्होंने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार से मुलाकात की।

प्रियंका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- आप दोनों को देख कर बहुत अच्छा लगा। शुक्रिया और साब (दिलीब साब) को और बेहतर देख कर अच्छा लग रहा है। ढेर सारा प्यार। प्रियंका के इस ट्वीट को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट किया है

दिलीप कुमार के द्वारा भी सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इन दोनों फोटो में प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार के साथ दिखाई दी है। दूसरी फोटो में प्रियंका दिलीप कुमार को किस करते हुए नजर आई। दिलीप कुमार ने लाइट ब्लू शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी हुई है वहीं प्रियंका ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। वहीं सायरा बानो ने सफेद रंग की सलवार कमीज पहनी हुई है।

शायद आपको यह बहुत अच्छे से मालूम होगा कि हाल ही में पीछे कई समय से दिलीप कुमार की तबीयत बहुत खराब चल रही थी। इसी कारण सायरा बानो ज्यादा से ज्यादा अपना समय दिलीप कुमार के साथ व्यक्त करती है। तकि वह सकारात्मक महसूस कर सकें। पिछले कुछ समय तक वह अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

आपको बता दें कुछ दिनों पहले यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि अब दिलीप कुमार इस दुनिया में नहीं रहे हैं। हालंाकि इस बात के वायरल होने के बाद उनके परिवार के द्वारा इस खबर को खारिज किया गया था और बताया गया कि दिलीप साब जिंदा हैं और उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधार देखने को मिला है।

Desk Team