सलमान खान के कई रूप है। जहां एक तरफ उनकी दयालु इमेज बनी हुई है, वही उनकी एक गुस्से वाली साइड भी है जो किसी से छिपी नहीं है। सलमान को पसंद आ जाए वो उसे सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन जो दबंग खान की आँखों में खटक जाए उसकी ज़िन्दगी भी नर्क बन जाती है। वही, सलमान की पसर्नल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।

ऐसे में एक बार फिर भाईजान सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते दिन एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने उन पर एक बार फिर निशाना साधा था। सोमी ने सोशल मीडिया पर सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया का एक पोस्टर शेयर करते हुए उनपर जमकर भड़ास निकाली थी।

इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए एक्टर पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने इस पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि, ‘एक महिला को मारने वाला, सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि बहुत लोगों को मारा। आपको पता नहीं है। उसकी पूजा करना बंद करो। वो दूसरों को तकलीफ देने वाला बीमार इंसान है, जिसके बारे में लोगों को अभी तक पता नहीं है।’

सोशल मीडिया पर सोमी का यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया था। हालांकि, 19 अगस्त को शेयर किया गया यह पोस्ट एक्ट्रेस ने वायरल होने के कुछ समय बाद ही इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। सोमी के इंस्टा पेज पर अब सलमान को लेकर किया गया ये पोस्ट गायब है।

अब एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को डिलीट क्यों किया, ये तो अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन ये पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस ने इस तरह सलमान पर निशाना साधा हो। सलमान से ब्रेकअप के बाद सोमी ने कई बार एक्टर पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि सलमान के साथ उनका रिश्ता उनके जीवन का पहला रिलेशनशिप था। हालांकि, ऐश्वर्या राय की वजह से दोनों का ये रिश्ता टूट गया था।


Download Android App
Download iOS App



