साउथ अफ्रीका अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां प्रोटियाज टीम ने पूरी तरह से ब्रिटिशर्स को कब्जे में रखा है. अफ्रीकन ने पहले वनडे में अपना धाबा बोला, जहां 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रह गई और तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. उसके बाद 3 टी 20 मुकाबले खेले गए, जहां प्रोटियाज ने पूरी तरह से अंग्रेजों को अपने शिकंजे में कस लिया और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. वहीं अब दोनों देश के बीच तीन मैचों का टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है ,जिसमें अफ्रीकन ने पहले मैच में बाजी मार ली है, वो भी ऐसे-वैसे नहीं, बल्कि पूरे एक इनिंग और 12 रन से.

देखा जाए तो इंग्लैंड के लिए इससे शर्मनाक हार और कुछ नहीं हो सकता. मैच खेला जा रहा था क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाला मैदान लॉर्डस पर, जहां इंग्लैंड का दबदबा हमेशा बना रहता है. वहीं टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इसी महीने के 17 तारीख से शुरू होने वाला था, जिससे पहले दोनों टीम के कप्तान के बीच जुबानी जंग काफी तेज चल रही थी. एक तरफ जहां मेहमान टीम के कप्तान डीन एल्गर बैजबॉल क्रिकेट फॉर्मूला को लेकर कह रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर कप्तान बेन स्टोक्स भी बोलने में पीछे नहीं हट रहे थे.

पर जब 17 अगस्त से मैच शुरू हुआ तब बैजबॉल फॉर्मूला पर चलने वाली टीम इंग्लैंड के खिलाड़ी के बैट पर बॉल ही नहीं आ रही थी. इस वजह से मेजबान टीम ना सिर्फ पहले इनिंग में बल्कि दूसरे इनिंग में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई. जुबानी जंग में भले ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स पीछे ना रहे हो पर मैदान पर असली खेल की बारी आई तब डीन एल्गर की बात सच निकली और इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से धारा शाही हो गई. इससे पहले इंग्लैंड ने इसी बैजबॉल फार्मूले से भारत और न्यूजीलैंड को लगातार हराती चली गई, जिसकी वजह से स्टोक्स को इस फार्मूला पर घमंड भी होने लगा था, जिसे प्रोटियाज टीम ने तोड़ दिया. हालांकि अभी भी 2 टेस्ट मैच बचे है, जिसमें मेजबान इंग्लैंड अभी भी वापसी कर सकता है.

हालांकि पहले टेस्ट में इंग्लैंड टॉस हारने बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए, जिसमें ओली पोप ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए, वहीं टीम के सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपने सारे विकेट खोकर 326 रन बनाए. फिर इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और नतीजा लगभग फिर वही रहा. कोई भी अंग्रेज खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पा रहे थे और लगातार 149 पर सारे विकेट खो दिए. मैच के हीरो रहे अफ्रीकी तेज गेंदबाज कसिगो रबाडा, जिन्होंने पूरे मैच में 7 विकेट अपने नाम किए.


Download Android App
Download iOS App



