‘Son of Sardar 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

Summary :

Son of Sardar 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन की लीड रोल वाली फिल्म Son of Sardar 2 आज लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी खबरों में बनी रही है। रिलीज के बाद भी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर और ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का डिजिटल प्रीमियर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। हालांकि, अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि फिल्म अपने…

Son of Sardar 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन की लीड रोल वाली फिल्म Son of Sardar 2 आज लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी खबरों में बनी रही है। रिलीज के बाद भी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर और ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का डिजिटल प्रीमियर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। हालांकि, अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के कुछ हफ्तों बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

इस ओटीटी पर दस्तक देगी ‘Son of Sardar 2’

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने के बाद एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसका खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सन ऑफ सरदार 2 थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म धड़क 2 भी बड़े पर्दे के बाद नेटफ्लिक्स पर ही दस्तक देने वाली है। ये दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी टक्कर देने वाली हैं।

Son of Sardar 2
Son of Sardar 2

सुनील शेट्टी ने भी कहा

सुनील शेट्टी ने हाल ही में फिल्म का लंदन में अपने बेटे अहान शेट्टी और अजय देवगन के साथ मिलकर विशेष शो में आनंद लिया और सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी जगहों में से लंदन ही वो जगह है जहां पागलपन बिखरता है। जस्सी, अजय और अहान के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखी। मान लीजिए, हंसी का ठहाका लग गया। ऐसी फिल्म मिलना मुश्किल है जिसमें जनरेशन एक साथ ठहाके लगाती हो। एजे… सिर्फ़ आप ही इतने स्वैग के साथ इस लेवल का पागलपन दिखा सकते हैं।

Son of Sardar 2
Son of Sardar 2

Son of Sardar 2 की स्टारकास्ट

विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को करीब 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म में अजय देवगन लीड में हैं. उनके अलावा, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, कुब्रा सैत, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे तमाम एक्टर्स ने कॉमेडी का डोज बढ़ाया है. फिल्म को एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में साढ़े तीन स्टार देते हुए फुल पैसा वसूल बताया है.

Son of Sardar 2
Son of Sardar 2

धड़क 2 से होगा सन ऑफ सरदार 2 का मुकाबला

‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन किया है विजय कुमार अरोड़ा ने, जबकि इसे अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने को-प्रोड्यूस किया है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ से हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों फिल्मों को प्यार दे रहे हैं। अब किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी ये, तो कलेक्शन से ही पता चलेगा।

Dhadak 2
Dhadak 2

Son of Sardar 2 डायरेक्शन

डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा पंजाब में शानदार फिल्में बनाते हैं, लेकिन हिंदी में आकर चूक जाते हैं. सितारों की बड़ी फौज के साथ भी छोटा सा चमत्कार नहीं कर पाते हैं. अजय देवगन कई सीन्स में ठीक लगते हैं, लेकिन डायरेक्टर ने उनसे कुछ ऐसे जोक्स और डायलॉग बुलवाए हैं जो मिस टाइमिंग वाले हैं, अजय देवगन के पोटेंशियल का वह भरपूर फायदा नहीं उठा सके हैं।

 

Also Read: Son Of Sardaar 2 Movie Review: क्या रबिया के आने से कम हो पाएगी जस्सी की मुश्किलें, जानें क्या है फिल्म की कहानी?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।