बॉलीवुड में इस समय उत्पीडन के मामलों के खुलासों की जैसे झड़ी ही लग गयी है। तनुश्री दत्ता के बयान के बाद बॉलीवुड से जुडी महिलाएं खुलकर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाती नजर आ रही है। इस खुलासों में कई ऐसे बड़े नाम फंसते जा रहे है जिनपर पहली बार में यकीन करना भी मुश्किल सा है।नाना पाटेकर जैसे दिग्गज अभिनेता के ऊपर आरोप लगने के बाद डायरेक्टर विकास बहल, सिंगर कैलाश खेर, मॉडल जुल्फी सैयद और फेमस एक्टर आलोक नाथ पर भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं।
जाने माने सिंगर कैलाश खेर तो इन मामलों में बेहद बुरी तरह फंसते नजर आया रहे है क्योंकि पहले उनपर एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया था और अब नामचीन सिंगर सोना महापात्रा ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

देखें tweet
(1) I met Kailash for coffee in Prithvi Café to discuss a forthcoming concert where both our bands were playing & after the usual, a hand on my thigh with lines likes, your so beautiful, feel so good that a ‘musician got you’ (Ram) not an actor. I left not soon after. (1) https://t.co/Cfz8Hf4sdP
— SONA (@sonamohapatra) October 9, 2018
कैलाश लगातार उनकी टांगों पर हाथ रखकर कहते रहे कि वह बहुत खूबसूरत हैं। हालांकि इन आरोपों के बाद कई लोगों ने सोना महापात्रा का विरोध भी किया पर सोना ने उनका भी जवाब दिया।
अपने ऊपर एक के बाद लगते आरोपों के जवाब में कैलाश खेर ने कहा की वो महिलाओं का खास तौर पर सम्मान करते है साथ ही मीडिया और अपने क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए उनके दिल में बहुत इज्जत है। कैलाश खेर के अनुसार यदि किसी को उनके बर्ताव को लेकर आपत्ति हुई है तो वो उन सभी से माफ़ी चाहते है।
कैलाश खेर ने साथ ही कहा ” जो लोग मुझे जानते हैं और उनके साथ काम कर चुके हैं वह जानते हैं कि मैं इंसानियत का कितना सम्मान करता हूं।’
अब देखना होगा इस मामले में कैलाश खेर के खिलाफ आगे क्या कदम उठाया जाता है साथ ही कैलाश अब इस दाग से अपना दामन किस तरह बचाने की कोशिश करते है।


Download Android App
Download iOS App









