रणबीर-आलिया के महाकाल दर्शन के विरोध पर सोना मोहपात्रा ने कह दी ये बात, ट्वीट हो रहा वायरल

Summary :

सोना मोहपात्रा ने अपने ट्विटर हेंडल से एक वीडियो शेयर किया है जो कथित तौर पर आलिया और रणबीर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है। इस वीडियो को साझा करते हुए सिंगर सोना मोहपात्रा ने लिखा- ये बहुत बहुत गलत है

रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म
की रिलीज से पहले फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी और रणबीर आलिया तीनों उज्जैन के
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
मगर
 बजरंग दल और हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध के बाद उन्हें
यहां से उन्हें दर्शन किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। अब इस पर सिंगर सोना मोहपात्रा
का रिएक्शन सामने आया है।

Photos: Alia Bhatt, Ranbir Kapoor jet off to Ujjain to promote 'Brahmastra'

फेमस सिंगर सोना मोहपात्रा ने अपने ट्विटर हेंडल से एक वीडियो शेयर किया है जो
कथित तौर पर आलिया और रणबीर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है। इस वीडियो को साझा
करते हुए सिंगर सोना मोहपात्रा ने लिखा-
“ये बहुत बहुत गलत
है इसके बाद उन्होंने इंडिया हैशटैग का भी यूज किया और आगे लिखा आइए ओक्लोक्रेसी
में न उतरें
; मोब रूल (भीड़ का शासन) स्थापित करने के लिए
बीमार और खतरनाक मिसाल और किसी भी तरीके से कुछ भी वीरता नहीं कहा जा सकता।
”

Singer Sona Mohapatra writes about her music mantra in lockdown - Telegraph  India

हालांकि सिंगर ने जिस यूजर का ट्वीट को रिट्वीट किया है, उसने भी आलिया और रणबीर को ट्रोल किया है। यूजर ने अपने ट्वीट में विरोध
प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि
‘बीफ गाय‘ रणबीर कपूर, उनकी घमंडी पत्नी
आलिया भट्ट और भ्रमित
‘ब्रह्मास्त्र‘ के निर्देशक अयान मुखर्जी को विरोध करने वाले
हिंदुओं ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से बाहर निकाल दिया।

सिंगर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की
मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- “बॉलीवुड चुनिंदा
तरीके से नाराजगी जताएगा। लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं है जो भारत में नया हो। कुछ दिन
पहले ही कंगना को कृषि कानून के प्रदर्शनकारियों ने रोका था।” इसी तरह से एक
अन्य ने लिखा- “क्या आप वास्तव में सोचते हैं कि बीफ वालों को भगवान शिव के
मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए
? आपको ‘नंदी‘ याद रखना चाहिए।”

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज
होने जा रही है। इस फिल्म आलिया रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी
राय जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर सभी
गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी
एक्साइटेड है। दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है।

Desk Team