दिल्ली जेएनयू में हुए हमले के बाद देश में कई जगहों और इंस्टीट्यूट्स में जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। अब सिर्फ देश के अलग-अलग शहरों के छात्र ही नहीं बल्कि इसमें बॉलीवुड सितारे भी जेएनयू छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। वहीं कुछ स्टार्स ने खुलकर छात्रों का समर्थन किया है तो कुछ ने स्टूडेंट्स के साथ लगातार हो रही हिंसा पर चिंता जताई है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का नाम भी जुड़ गया है।
.jpg)
हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अभिनेत्री ने यह बताने की कोशिश की है कि वो किनता ज्यादा डरी हुई हैं। सोनाली ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है मां होने के नाते आज मैं उस दुनिया को देख रही हूं जहां मुझे नहीं पता होगा कि मेरे बच्चों का भविष्य कैसा होगा। हां मैं परेशान हूं। शिक्षण संस्थानों में लगातार हो रहे हमलों ने मुझे और इस देश को हिलाकर रख दिया है। मैं अपने डर पर काबू पाने में असमर्थ हो रही हूं। अब मेरे दिमाग में बहुत सारे सवाल चल रहे हैं। जिनका जवाब देने वाला कोई नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि जेएनयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा का कई सारे बॉलीवुड स्टार्स विरोध कर चुके हैं। बीते दिनों मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर हुए प्रदर्शन में भी कई सारे बड़े कालाकार इकठ्ठे हुए हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स दिया मिर्जा,अनुराग कश्यप,जोया अख्तर,विशाल भारद्वाज,स्वानंद किरकिरे,ऋचा चड्डा,गौहर खान समेत कई और कलाकारों ने भी मुंबई के कार्टर रोड पर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इस दौरान कालाकारों के हाथों में स्लोगन लिखे बोर्ड और झंडे भी नजर आए। वहीं इन सभी बॉलीवुड स्टार्स के अलावा दीपिका पादुकोण भी मंगलवार की शाम जेएनयू पहुंची और उन्होंने घायल स्टूडेंट्स से मुलाकात की। लेकिन लोगों को उनका इस तरह आना गवारा नहीं हुआ और दीपिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



