कल सभी ने ईद सेलिब्रेट की। वैसे इस बार की ईद, कोविड की वजह से फीकी रही, लेकिन फिर भी सभी ने घर में परिवार के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने फैंस को अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए ईद की मुबारकबाद दी। सोनम कपूर ने भी अपने फैंस को अपनी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ का एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें भी ईद की बधाई दी तो कुछ यूजर्स को सोनम का यूं ईद की मुबाकबाद देना पसंद नहीं आया, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोनम कपूर ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके रणबीर कपूर नजर आ रहे थे। इस वीडियो को शेयर करने के साथ सोनम ने लिखा था, ‘सभी भाई और बहनों को ईद मुबारक’। सोनम के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि सोनम को इस पोस्ट के लिए कितने पैसे मिले हैं। सोनम कपूर को यह कमेंट देखकर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने शख्स से बहस करना भी गवारा नहीं समझा और सीधी उसे ब्लॉक कर दिया। यही नहीं, उन्होंने ट्रोल को हैरास करने और चिढ़ाने के लिए रिपोर्ट भी कर दिया।
वैसे बता दें कि सोनम उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो ट्रोलर्स से अपना मूड खराब नहीं करतीं बल्कि उनकी अच्छे से क्लास लगा देती हैं। सोनम कपूर के इस एक्शन से साफ है कि वह चुप बैठने वालों में नहीं हैं। आमतौर पर एक्ट्रेस ट्रोलिंग पर रिएक्ट नहीं करती हैं, लेकिन जब भी जवाब देती हैं ट्रोल्स की बोलती बंद कर देती हैं। इससे पहले भी करारे अंदाज में एक्ट्रेस ट्रोल्स को जवाब दे चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



