नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्रीज के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर की बेटी और 32 वर्षीय एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी इन दिनों इंडस्ट्री का सबसे चर्चा मुद्दा बना हुआ है। रविवार शाम एक्ट्रेस के हाथों पर मेहंदी सजाई गईं। सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। एक खास वीडियो में वह अपने होने वाले पति आनंद आहूजा को गले लगाते हुए डांस कर रही हैं। सोनम और आनंद फिल्म ‘रेस 2’ के गाने लत लग गई पर थिरक रही हैं। मेहमानों के बीच दोनों डांस कर रहे हैं, उस वक्त दिल बड़ा बेईमान… लिरिक्स बैकग्राउंड में सुनाई दे रही हैं :-
वीडियो में आनंद और सोनम की खुशी साफ देखी जा सकती है। एक्ट्रेस के हाथों पर मेहंदी सजी हुई है। वह गाना सुनकर आनंद को गले लगाती हैं, आनंद भी मुस्कुराते हैं और आगे निकल जाते हैं। जबकि सोनम अपने दोस्तों के साथ डांस करने में मग्न हो जाती हैं।
सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी आज (7 मई) रात होगी. 8 मई की दोपहर सिख परंपरा के अनुसार सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधेंगे। 8 मई की शाम ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।
बता दें कि दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ”कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है। शादी आठ मई को मुंबई में होगी। चूंकि यह एक निजी मामला है, हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।”
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



