सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी है। एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी है। उनके लिए ये बिल्कुल नई जर्नी है, जिसके लिए सोशल मीडिया पर सभी एक्ट्रेस को बधाइयाँ दे रहे है। आपको बता दे, सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती है, उनके फोटोशूट्स और फैशन सेंस के सभी दीवाने है। वही प्रेगनेंसी के दौरान भी सोनम कपूर के एक से बढ़कर एक फोटोशूट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिले थे।

सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया था जो चर्चा में रहा था। मैगजीन के लिए सोनम कपूर ने मैटेरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इसमें एक्ट्रेस सिर्फ एक शर्ट पहने नजर आई थीं, जिसका बटन खुला था।

जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सोनम कपूर को उनकी इस फोटो को लेकर खूब ट्रोल किया गया। अब एक इंटरव्यू में सोनम ने इस पर बात की है। बता दे, सोनम को अक्सर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। प्रेग्नेंसी शूट को लेकर भी उनके साथ ऐसा हुआ था।
अब एक मैगजीन को दिए हुए इंटरव्यू में वह इस मामले पर बोली हैं। सोनम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे जिन चीजों पर रिऐक्ट नहीं करना, उन पर रिऐक्ट करने से ऊपर उठ चुकी हूं। शुक्र है, मुझे लगता है कि मुझमें ये उम्र के साथ आया है। मैं बहुत प्रिविलेज्ड जगह से हूं और मुझे किसी चीज से शिकायत नहीं है। इसलिए कोई अगर कीबोर्ड के पीछे से मुझसे कुछ कह रहा है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

सोनम ने उस शूट के लिए कहा कि ‘अगर मैं अपनी बॉडी से जुड़ा कुछ भी पोस्ट करती हूं, तो लोगों को हैरानी नहीं होनी चाहिए। मैं ऐसी इंसान हूं जो कि हमेशा डार्क सर्कल्स, पीसीओएस, वेट गेन और स्ट्रेच मार्क्स जैसे मुद्दों पर बोलती रही हूं।’


Download Android App
Download iOS App



