पूर्व न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज और वर्तमान में इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के कोच ब्रैंडन मैकुलम अपना तूफानी अंदाज बतौर कोच भी दिखा रहे है. उन्होंने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे इंग्लैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज जैक क्रॉली को लेकर साफ कर दिया है कि वो उन्हें आगे टीम में और भी मौके देते रहेंगे. बात ये हुई है कि जैक क्रॉली पिछले कुछ महीनों से बुरे फॉर्म से गुजर रहे है. उन्होंने पिछले 10 इनिंग में 16.40 के एवरेज से मात्र 164 रन बनाएं हैं. तो इस वजह से लोगों का ध्यान उस ओर जा रहा है. वैसे पिछले कुछ दिनों तक तो इस पर किसी की नजर नहीं गई थी क्योंकि इंग्लैंड लगातार कई टेस्ट मैच अपने बैजबॉल वाले फॉमूर्ला पर चलकर जीतता आया. पर अब जब वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह एक इनिंग और 12 रन सा हारा और बैजबॉल वाला फॉर्मूला फ्लॉप साबित हुआ तो कई लोगों की नींद खुली कि उसके ओपनर्स तो रन बना ही नहीं रहे हैं.

जैक क्रॉली को टीम से बाहर भी करने की बात की जा रही है पर कोच मैकुलम ने इस 24 साल के युवा खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा है कि “हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें उन पदों पर रखा गया है क्योंकि उनके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मैं जैक जैसे खिलाड़ी को अच्छे से जानता हूं. वह एक शानदार खिलाड़ी हैं.” “वह उस स्थिति में है क्योंकि उनके पास खेल की कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जहां वो इंग्लैंड के लिए मैच जीता जा सकता है.”

इसके बाद जब उसके इस बार में पुछा गया कि क्या वो जैक को और मौका देंगे या टीम से बाहर कर किसी और खिलाड़ी को चान्स दे सकते है तो उसपर भी मैकुलम ने कहा कि “मैं ऐसा नहीं सोचता. हम लोगों को अवसर देते रहना चाहते हैं, तब उनका कौशल और प्रतिभा सामने आ सकते हैं. हमें उनके साथ प्रयोग की जाने वाली भाषा के बारे में वास्तव में सकारात्मक होना चाहिए और लोगों को अवसर देते रहने के लिए उसके आसपास के चयन के साथ वास्तव में सुसंगत होना चाहिए.”
मैकुलम के इन बातों से साफ लग रहा है कि पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से हारने के बावजूद इंग्लैंड के टीम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. वहीं दोनों देश के बीच सीरीज का अगला मुकाबला 25 तारीख से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.


Download Android App
Download iOS App



