प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने लेटेस्ट तस्वीरों में फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति आनंद आहूजा ने यूं लुटाया प्यार

Summary :

सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस स्टोर लॉन्चिंग के दौरान एक्ट्रेस अपने पापा और पति के साथ नजर आईं। इस दौरान इसके अलावा कपूर फैमिली से अनिल कपूर के बेटे और अभिनेता हर्ष वर्धन भी दिखाई दिए।

अपने गजब के फैशन स्‍टाइल से हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर बीते दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, ये जोड़ा बहुत जल्‍द अपने पहले बच्‍चे के पेरेंटेंस बनने वाले हैं।
इस गुड न्‍यूज के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। अपनी प्रेगेंनेसी की आनउसमेंट करने के बाद सोनम हाल ही में पहली बार अब पब्लिक प्‍लेस पर दिखाई दी हैं। इस दौरान सोनम के साथ दिग्‍गज अभिनेता और उनके पिता अनिल कपूर और पति आनंद आहूजा साथ में नजर आए हैं। 
सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस स्टोर लॉन्चिंग के दौरान अपने पापा और पति के साथ नजर आईं। इस दौरान इसके अलावा कपूर फैमिली से अनिल कपूर के बेटे और अभिनेता हर्ष वर्धन भी दिखाई दिए। आइये आपको दिखाते हैं इस प्रोग्राम की कुछ झलकियां। 
करीब चार महीने की प्रेगनेंट सोनम कपूर हेमशा की तरह स्टनिंग लग रही है। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के पैंट-कोट के साथ सफेद शर्ट पहनी हुई है। वहीं सोनम के पति अपनी प्रेग्नेंट वाइफ पर प्यार बरसाते हुए नजर आये। वैसे इस फंक्शन में सोनम-आनंद के अलावा बॉलीवुड से जुडी कई हस्तियों जैसे हुमा कुरैशी, पत्रलेखा एवं साकिब सलीम ने शिरकत की। 
बता दें, इन तस्वीरों को सोनम या आनंद ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर ने साझा की है।  उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बहन और जीजू की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में सोनम पोज देते हुए नजर आ रही है, जबकि एक्ट्रेस के पति खूब हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। 

बीते दिनों की प्रेगनेंसी की घोषणा…


 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018  में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब चार साल बाद इस कपल को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त होगा। बता दें, 21 मार्च 2022 को सोनम ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इस दौरान एक्ट्रेस को  मैटरनिटी फोटोशूट में आनंद आहूजा के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल, अब सिर्फ सोनम को ही नहीं बल्कि उनके चाहने वालों को भी बेबी के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार है। 

Desk Team