बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर फैशन डीवा सोनम कपूर अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब फिल्म मलंग के स्क्रीनिंग के लिए सोनम कपूर अपनी ब्लैक कलर की ड्रेस पहने बोल्ड लुक में नजर आईं।

फिल्म मलंग में दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वालें हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग बीते गुरुवार के दिन रखी गई थी जिसमें सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आई।

वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि सोनम कपूर और अनिल कपूर की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं,लेकिन बावजूद इसके वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और लोगों ने उनके कपड़ों के लिए भद्दे कमेंट्स किए है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अपने पिता के साथ सोनम को खड़े होते हुए क्या बिल्कुल शर्म नहीं आ रही? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा पिताजी के सामने इतना दिखा के पहना हुआ है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा क्या थोड़ी सी शर्म है? वहीं किसी ने शर्मनाक तक कह दिया है।


बता दें कि इनमें से कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सोनम के सपोर्ट में खड़े दिखाई दिए है। उनका कहना है कि लोगों को क्या हो गया है मुझे समझ नही आता लोग ऐसे कैसे कमेंट कर सकते हैं। बाप बेटी के रिश्ते के लिए तो बकवास करना छोड़ दो।
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल सोनम कपूर के पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। वो आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई द जोया फैक्टर में दिखाई दी थीं।


Download Android App
Download iOS App




