अक्सर देखा गया है की बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती है और डाइट का बहुत ख़याल रखती है। अपने फिगर को मेन्टेन रखने के लिए जिम एक्सरसाइज, डाइट प्लान फॉलो करना जैसे कड़े नियम रखती है पर सोनम कपूर बिंदास है।

अक्सर आने सुना होगा की एक्ट्रेस जंक फ़ूड से दूरी बना कर रखती है क्योंकि ये सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते साथ ही शरीर में चर्बी आदि बढ़ाते है। पर सोनम कपूर का मानना कुछ और है।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान सोनम से एक फैन ने पूछा कि उनकी स्ट्रीट पर मिलने वाले गोलगप्पों को लेकर क्या राय है।

सोनम ने कहा,‘‘मुझे चाट बेहद पसंद है। मुझे लगता है कि भारतीय ‘जंक फूड’ या ‘स्ट्रीट फूड’ दुनिया का बेस्ट फूड है। भारत के जंक फूड की किसी और फूड से तुलना नहीं की जा सकती।’’

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर गोलगप्पे और अन्य जायकेदार एवं चटपटे ‘स्ट्रीट फूड’ को दुनिया का बेस्ट फूड मानती हैं। आपको बता दें सोनम और आनंद आहूजा ने काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल शादी कर ली थी।

सोनम इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे सितारे थे। सोनम इन दिनों फिल्म ‘दि जोया फैक्टर में’ काम कर रही हैं।

इस फिल्म में दुलकर सलमान और संजय कपूर जैसे सितारे नजरआएंगे। यह फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है।


Download Android App
Download iOS App



