सोनम कपूर ने कंगना रनौत के ऑफिस टूटने पर कही ये बात, भड़की पंगा क्वीन ने लगाई लताड़ कहा-‘माफिया बिंबो’

Summary :

स्वर्गीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अभी तक बॉलीवुड का तबका चुप्पी साधे हुए था,लेकिन ड्रग एंगल में एनसीबी की हुई

स्वर्गीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अभी तक बॉलीवुड का तबका चुप्पी साधे हुए था,लेकिन ड्रग एंगल में एनसीबी की हुई जांच और मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड जगत एक साथ अभिनेत्री के सपोर्ट में खड़ा नजर आ रहा है। वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के ऑफिस में हुई बीएमसी की कार्रवाई के बाद किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। 
हालांकि दीया मिर्जा ने कंगना रनौत के दफ्तर में बीते बुधवार को हुई तोड़फोड़ को लेकर ट्वीट जरूर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने इस कार्रवाई को गलत बताया। अब दीया के इस ट्वीट पर सोनम कपूर ने कंगना पर निशाना साधा तो पंगा अभिनेत्री ने अपना गुस्सा जाहिर कर उन्हें माफिया बिंबो कह दिया।

क्या कहा दीया ने अपने ट्वीट में?
दरअसल दीया मिर्जा ने एक ट्वीट पर अपनी राय रखी,जिसमें दीया ने कंगना रनौत के ऑफिस में हुई तोडफ़ोड़ की निंदा की उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा,मैं कंगना के ऑफिस में तोडफ़ोड़ की निंदा करती हूं,मैं रिया के खिलाफ उत्पीडऩ और दुव्र्यवहार की निंदा करती हूं,मैं यहां किसी का पक्ष नहीं ले रही हूं,जो सही है केवल उस पर अपनी बात रख रही हूं। याद रखें कि ऐसा आपके साथ भी हो सकता है।
दीया मिर्जा की यह बात सुनकर सोनम कपूर ने भी रिएक्ट किया। इसमें सोनम ने महात्मा गांधी की एक पंक्ति लिखी और कहा,आंख के लिए आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। 

 अब कंगना भड़की सोनम पर…
परंतु ऐसा लगता है कि सोनम की बात कंगना को रास नहीं,तभी तो पंगा क्वीन ने सोनम पर तंज कसा और कहा,उनके संघर्षों की तुलना रिया चक्रवर्ती से नहीं की जानी चाहिए। इस बीच कंगना ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा अचानक माफिया बिंबों ने मेरे घर त्रासदी के जारिए से रिया के लिए न्याय मांगना शुरू कर दिया है,मेरी लड़ाई लोगों के लिए है कि वो मेरे संघर्षों की तुलना एक छोटी ड्रगी से न करें,जो एक कमजोर और टूटी है। इसे फौरान बंद करो। 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 वहीं शुक्रवार यानि आज रिया की जमानत अर्जी पर फैसला आना था,जिसे सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं अब रिया और उनके भाई शोविक को 22 सिंतबर तक सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा। 

Desk Team