बॉलीवुड की फैशनिस्टा लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉए कर रही हैं। वैसे अक्सर सोनम अपने मेकअप सेंस,ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इतना ही नहीं सोनम अक्सर देश के मुद्दों पर भी अपनी राय बखूबी देती हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड में होने वाले पक्षपात और हीरोइनों की फीस पर बात करी है।

सोनम कपूर ने हालिया में हुए एक इंटरव्यू में बताया है कि मैंने कई बड़े मेल स्टार्स के साथ फिल्में करी है,लेकिन मुझे एक अच्छा कमरा तक नहीं मिलता था,जबकि उन्हें एक बड़े होटल में रखा जाता था और उन्हें ज्यादा पैसा दिया जाएगा। इतना ही नहीं मुझे समझाने के लिए कहा जाएगा कि यह कॉमर्शियल वेंचर है…देखते हैं आपकी फ्राइडे ओपनिंग कैसी होगी।

उस समय मुझे लगता है…ठीक है,मैं इस केस में उन स्टार्स के साथ काम करूंगी,जो ज्यादा सक्सेसफुल नहीं हो पाएं हैं। पहले बहुत सारे एक्टर्स ने मेरे साथ काम करने से इंकार कर दिया था,क्योंकि उनका मानना था कि मैं उनके हिसाब से काम नहीं कर सकती हूं। वहीं सोनम ने आगे बताया कि उनकी टीम में सभी लोग फीमेल ही हैं।

महिलाओं के लिए हमेशा आगे खड़ी रहने वाली अदाकारा ने एक ही ट्वीट करके सुर्खियां बटोरी थीं। सोनम ने लिखा मेरे लिए महिला सशक्तिकरण सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि मैं दुनिया के उस हिस्से से हूं जहां पर महिलाओं को सेकंड क्लास सिटिजन माना जाता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर पिछले दिनों फिल्म जोया फैक्टर में दिखीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ साउथ मशहूर एकटर दलकर सलमान थे।



Download Android App
Download iOS App



