बॉलीवुड में अपने अलग ड्रेसिंग स्टाइल के लिए मशहूर सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का बीते 29 जुलाई को जन्मदिन था। इन दिनों सोनम इंडिया में है, जबकि उनके पति आनंद लंदन में हैं। बर्थडे के खास मौके पर भले ही सोनम अपने पति से नहीं मिल पायी हो, लेकिन उन्होंने पुरानी यादों को एक बार दिए से ताजा कर दिया और आनंद आहूजा बिताए खास पलों की फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में सोनम और उनके पति का बेहद ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। वीडियो में ये जोड़ा एक दूसरे को फ्लाइट में किस करते हुए नजर आये।

सोनम ने किये वीडियो शेयर…
सोनम कपूर ने पति आनंद संग एक थ्रोबैक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं,’तुम सच में इतने स्वीट हो कि तुमसे मेरी नजर नहीं हटती। तुमने मुझे सिखाया है कि असल मायने में धैर्य और प्यार क्या होता है? मुझे यह सब सिखाने के लिए बहुत- बहुत शुक्रिया। मैं सच में बहुत लकी हूं कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार हो गया। भगवान से यही दुआ करती हूं कि तुम अपने सपनों और लक्ष्यों के करीब पहुंचो। हैप्पी बर्थडे आनंद।
इसके अलावा सोनम ने अपने आनंद आहूजा के जन्मदिन के खास मौके पर एक तस्वीर भी शेयर की थीं। तस्वीर के साथ सोनम ने आनंद के लिए प्यार भरा मेसेज भी लिखा। सोनम लिखती हैं,आनंद आप मेरी जिंदगी की रोशनी हो। इस दुनिया ने मुझे आपके रूप में एक तोहफा दिया है। मेरा सबसे अच्छा दोस्त और लाइफ पार्टनर।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था। अब सोनम जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



