सोनम कपूर ने अपने बेटे का चेहरा पहली बार फैंस को दिखा दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ सोनम के बेटे और उसके क्यूटनेस की ही चर्चा हो रही है। सोनम ने पिछले साल बेटे वायु को जन्म दिया था जिसके बाद से हर बार वायु की छोटी-मोटी झलक ही देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने वायु की उसके चाचू के साथ फोटो शेयर कर सबके हैरान कर दिया है।
चाचू संग दिखे सोनम के बेटे
आज सोनम के देवर अनंत आहूजा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने अनंत आहूजा संग वायु की एक फोटो अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लेकिन इस दौरान इस फोटो में जिसने सबके ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो हैं वायु, जो अपने चाचू के गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में आप देख सकते है कि अंनत बुक पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं इस किताब से वायु का चेहरा ढका है, जिस वजह से उनका पूरा फेस नहीं दिख रहा। लेकिन नाक तक वायु की झलक जरूर देखने को मिल गई है। वायु की इस तस्वीर को देखकर फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं। हर कोई इस तस्वीर पर कंमेट कर वायु की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
वायु की क्यीटनेस पर फिदा हुए फैंस
एक यूजर ने इस फोटो पर काॅमेंट करते हुए लिखा है- ‘इंटरनेट पर आज की सबसे खूबसूरत फोटो।’ वहीं इस फोटो पर आनंद आहूजा ने भी हार्ट लव वाली इमोजी सेंड कर अपना प्यार बरसाया है। इसके अलावा अनिल कपूर के कमेंट ने भी सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने इस तस्वीर पर काॅमेंट करते हुए लिखा है- ‘हमारे परिवार में म्यूजिकल मास्ट्रो को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। बहुत सारा प्यार और बहुत सारा म्यूजिक।’
पिछले साल सोनम ने दिया था वायु को जन्म
इन दिनों सोनम कपूर अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। पिछले साल अगस्त के महीने में एक्ट्रेस ने बेटे वायु को जन्म दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने लाडले संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हांलाकि, अभी तक उन्होंने अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। ये पहला मौके है जब सोनम ने अपने बेटे का चेहरा रिविल किया है लेकिन वो भी आधा। लेकिन वायु की ये झलक देखने के बाद फैंस उनकी पूरी तस्वीर देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।उम्मीद है जल्द ही सोनम बेटे वायु का पूरा चेहरा भी फैंस को दिखा देंगी।
सोनम के वर्क फ्रंट की बात करे आखिरी बार ज़ोया फैक्टर में नजर आयी थी, उनके साथ एक्टर दुलकर सलमान भी थे, जल्द ही सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ के सीक्वल में नजर आएगी।


Download Android App
Download iOS App







