सोनम कपूर इन दिनों लंदन में रह रही है। मुंबई छोड़ लंदन शिफ्ट होने के पीछे वजह ये बताई जा रही है कि सोनम के पति आनंद अहुजा का सारा बिज़नस लन्दन में है और इसी वजह से सोनम भी लन्दन में रह रही है।
बीते साल 2018 में 8 मई को सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी रचा ली थी। शादी के बाद आनंद आहूजा ने लंदन में घर ले लिया जिसके चलते सोनम कपूर का ज्यादा समय वहीं बीतता है।
सोनम कपूर एक्ट्रेस है और उनका सारा काम मुंबई में ही है पर उनका कहना है की वो और आनंद बिना मिले दो हफ्ते से ज्यादा नहीं रह सकते और इसी वजह से लंदन में नया घर लेने का प्लान बना और वो भी आनंद सन्ग वहीँ चली गयी है।

आपको बता दें सोनम कपूर को भारत से बेहद प्यार है और एक तरफ जहाँ सभी सितारे विदेश में जाकर शादी रचा रहे थे वहीँ सोनम कपूर ने भारत में ही शादी की। इनकी शादी में भी पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था और सबने मिलकर खूब धमाल भी मचाया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों सुर्ख़ियों में है और उनकी जमीन पर सोते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीरें लंदन की है और सोनम कपूर ने खुद इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपलोड किया है।
इन तस्वीरों को सोनम ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है- लंदन में जमीन पर सोते हुए क्योंकि अभी तक हमारे बेड नहीं आए हैं, लेकिन आनंद ठीक हैं क्योंकि ये खूबसूरत यादें हैं।


Download Android App
Download iOS App








