बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर वैसे तो अपने स्टाइल और फैशन के लिए अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मगर सोनम के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वह अपने अलग स्टाइल और खुद को अलग दिखाने के लिए कुछ ज्यादा कर देती है। हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी एक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें अभिनेत्री अजीबो-गरीब तरह की डे्रस पहने नजर आ रही है। यही नहीं सोनम का इस तरह का लुक कई लोगों की तो समझ से ही बाहर था।

मैग्जीन के लिए करवाया फोटोशूट
दरअसल सोनम कपूर ने हाल ही में एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया था और इस फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में सोनम जहां सुंदर नजर आ रही है तो इनमें कुछ तस्वीर ऐसी भी थी जिसे देखते ही लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी है।

नहीं समझ आया लोगों को अभिनेत्री का ऐसा लुक
सोनम ने अभी तक अपने चार लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किए है,जिनमें लेटेस्ट लुक पर वह काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। इस फोटो में सोनम सिल्क डजेस सैटिन ड्रेस और ट्राउजर्स पहन रखे हैं। लोगों को सोनम का यह आउटफिट समझ से परे है।

एक यूजर ने लिखा,ये कौन सा डिजाइन है आंटी। जबकि एक अन्य ने कमेंट किया ये क्या बाज सा बन गई। यही नहीं किसी ने तो सोनम को जहर तो किसी ने वल्गर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।


वहीं अभिनेत्री की फिल्मी करियर की बात करें तो सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। खास बात इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। इसके बाद सोनम कई सारी फिल्मों में और काम कर चुकी है। जिसके लिए उन्हें खूब सराहा भी गया। वहीं सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड होगी।


Download Android App
Download iOS App



