बॉलीवुड अदकारा सोनम कपूर फैशनिस्टा हैं। तभी तो उनके फैशन सेंस के हर जगह खूब चर्चे हैं। सोनम इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जलवें बिखेरती दिख जाती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी हो जाता है जब उनका ये फैशन उन्हीं पर उल्टा पड़ जाता है। यही नहीं तब सोनम अपने इसी स्टाइल को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। दरअसल इस बार भी सोनम के साथ कुछ ऐसा ही कुछ हो गया है। इस बार भी एक्ट्रेस अपने अजीबोगरीब आउटफिट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

सोनम की ड्रेस देख लोगों को लगा झटका
सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सोनम एक क्रीम कलर के ऑउटफिट पहने नजर आ रही हैं। वहीं ड्रेस की बात करें तो इस लॉन्ग ड्रेस पर एक फीमेल बॉडी का फिगर है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वहीं अपने लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने अपने बाल ऊपर की तरफ बांधे हुए हैं। इसके साथ ही रेड लिप्स्टिक और खूबसूरत ईयरिंग्स भी ड्रेस के संग खूब जंच रही है।

इन तस्वीरों के कैप्शन में सोनम लिखती हैं, मेरे दोस्त आएशा भारती पस्रिचा और सरन पस्रिचा पिछले 5 सालों से एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे मैसन एस्टेले कहा जाता है। उन्होंने अपनी मेहनत का फल पाने का बाद मुझे डिनर के लिए बुलाया।
ट्रोल्स ने किये ऐसे कमेंट्स
सोनम कपूर के इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही ये अब तेजी से वायरल हो रही हैं। यही नहीं वैसे अब सोनम की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है। कोई सोनम के ड्रेस की तुलना पर्दे से कर रहा है तो कोई इसे चादर बता रहा है। एक यूजर ने लिखा,पैसे खत्म हो गए क्या जो पर्दा पहन लिया? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर रणवीर सिंह को पता चला तो वो ड्रेस मांगने आ जाएगा। वहीं कोई इसे डबल बेड की चादर बता रहा है।




बता दें, यूं तो सोनम कपूर आए दिन अपनी ड्रेसेस को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, लेकिन इस बार सोनम का ऐसा स्टाइल देखकर लोग दंग रह गए हैं। जी हां, क्योंकि सोनम की ये ड्रेस देख लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ये है क्या?

सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं और अपने कपल गोल को पूरा कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो 2019 में उनकी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ रिलीज हुई थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।


Download Android App
Download iOS App



