सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। चार महीने की प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने बीते दिनों इस बड़ी खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लांट तस्वीरें पोस्ट की थी। वहीं अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा संग मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुई थी। जहां सोनम कपूर उनके पति आनंद आहूजा ने कैमरा को जमकर पोज दिए। हालांकि इस कपल ने ऐसा कहां ही सोचा होगा की इतनी प्यारी तस्वीरों के लिए भी इन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाएगा।

इस वजह से एक्ट्रेस हुई ट्रोल
दरअसल, बीते दो दिन पहले इस इवेंट की कुछ तस्वीरों को आनंद आहूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया था। लेकिन इवेंट में शिरकत करने से पहले सोनम कपूर बाहर बिना मास्क के स्पॉट हुई। तो बस इसी वजह से नेटिजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने इस कपल को नसीहत देते हुए कह दिया, आनंद आहूजा सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें मास्क पहनना चाहिए। ध्यान रखिए कोविड अभी भी फैला हुआ है।
आनंद आहूजा ने किया रियेक्ट
इस यूजर के कमेंट का रिप्लाई देते हुए उन्होंने लिखा, हां उसने पहना था। सिर्फ एंट्री के दौरान ही वो बिना मास्क दिखाई दी थीं और फिर अंदर जाकर उन्होंने मास्क लगा लिया था। इसी के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां सोनम कपूर ब्लू सूट और व्हाइट फिट टॉप पहना हुआ है। इस ऑउटफिट में न्यूड मेकअप के साथ एक्ट्रेस बढ़े कमाल की लग रही है। वहीं, आनंद अहूजा बेहद ही डैपर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वहीं सोनम कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई साथ ही साथ उनके प्रेग्नेंसी ग्लो के भी खूब चर्चे हुए।

ऐसे दी मां बनने की गुड न्यूज
अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिये फैंस को दी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा संग तीन तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।


Download Android App
Download iOS App



