आईफा अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हो चुका है हर बार की तरह इस साल भी दर्शक इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आईफा का आयोजन इस बार 20 और 21 मई को अबू धाबी में होगा। वहीं फैंस को हमेशा की तरह इस बार भी फंक्शन में सेलेब्स के परफॉर्मेंस और मस्ती देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं।

IFA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और एक्ट्रेस अनन्या पांडे साथ में मस्ती हुए नजर आये। दोनों स्टार का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है भाईजान अनन्या की टांग खिंचते दिख रहे हैं।

यहां देखें सलमान और अनन्या का वीडियो
सलमान खान और अनन्या पांडे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाईजान चंकी पांडे का नाम लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच सलमान अनन्या से कहते हैं, मैं आपसे कहना चाहूं कि आप नेक्सा वालों से पूछ लो कि आपको गाड़ी फ्री मिल रही है या नहीं। इसपर एक्ट्रेस कहती है, क्या उन्हें गाड़ी फ्रीम में मिल सकती है। गाड़ी मिलने की बात कंफर्म होने पर एक्ट्रेस थैंक्यू कहती है।
ये बात सुन सलमान हंसकर कहते हैं चंकी पांडे की बेटी हैं सर, बाप पर गयी है। तो बस इतनी सी बात सुन वहां अनन्या पांडे समेत सभी लग हंसने लगते है। वहीं लोग इस वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान और अनन्या के अलावा मनीष पॉल और वरुण धवन भी दिखाई दिए।

वैसे सलमान खान अपनी धमाकेदार एक्टिंग के अलावा अपनी नई-नई पोस्ट के माध्यम भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बीते दिनों सुपरस्टार अपनी हैट लगाई झील में नजर आए थे। तस्वीर में उनका लगभग पूरा शरीर पानी में डूबा नजर आ रहा था और तस्वीर में सिर्फ उनका चेहरा नजर आ रहा था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर बीजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



