बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस के फैशन सेंस की तारीफ हर कोई करता है और अपने स्टाइलिश आउटफिट्स के लिए हमेशा की लोग सोनम की तारीफों के पुल बांधते हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस ने अपने नए लुक से हर किसी को निराश कर दिया है और इसी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं।

सोनम कपूर ने जब से आनंद अहूजा के साथ शादी की है तब से अदाकारा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गई है। एक्ट्रेस कम ही मौकों पर मीडिया के सामने आती हैं और अब तो अपने बेटे वायु के जन्म के बाद स सोनम ज्यादातर टाइम घर पर ही रहती हैं। मां बनने के बाद सोनम का वजन भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है।

हाल ही में सोनम कपूर को मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। लंबे टाइम बाद एक्ट्रेस ने ऐसे किसी इवेंट में शिरकत की। ऐसे में मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया और उनकी स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजन्स एक्ट्रेस के लुक को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
दरअसल, बीती रात सोनम कपूर बढ़े हुए वजन को छुपाने के लिए ब्लैक रंग की ढीली-ढाली ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। सोनम हमेशा की तरह अपने इस अवतार में भी काफी प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग उन्हें उनकी आउटफिट्स को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने तो एक्ट्रेस की ड्रेस की तुलना मोगैंबो के आउटफिट से कर दी है।



सोनम के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘सोनम कपूर ने तो मोगैंबो की ड्रेस पहन ली है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये क्या पहन लिया सोनम ने…. इसके ड्रेसिंग सेंस को क्या हो गया है?’ एक अन्य यूजर ने कहा- ‘यार ये पूरी बॉडी बिल्डर लग रही है… पठान जैसे एक दम सही है।’ तो एक ने कॉमेंट कर लिखा, ‘ये क्या पहन रखा है।’


Download Android App
Download iOS App



