सोनम वांगचुक एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। क्योंकि हाल ही में दिल्ली के अंदर NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने भूख हड़ताल की थी, जिसे कई सेलिब्रिटीज का सपोर्ट मिला था। ‘3 इडियट्स’ में चतुर का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने भी सोनम वांगचुक के प्रोटेस्ट का समर्थन किया था। हालांकि इसी दौरान उन्होंने आमिर खान की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए फिल्म से जुड़े पुराने विवाद को एक बार फिर से हवा दे दी है।

ओमी वैद्य के कमेंट करने के बाद आमिर खान ने सफाई देते हुए कहा था कि ‘3 इडियट्स’ बनाते समय उन्हें सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी। आमिर ने यह भी साफ किया था कि फिल्म में उनका किरदार फुंसुक वांगडू सीधे तौर पर सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं था। अब सोनम वांगचुक ने आमिर खान के इस बयान पर रिएक्शन दिया है और एक्टर पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है।
Sonam Wanghchuk On Aamir Khan Comment: आमिर के बयान पर वांगचुक ने क्या कहा?

हाल ही में सोनम वांगचुक यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जहां उनसे आमिर खान के उस बयान को लेकर सवाल किया गया। जवाब में वांगचुक ने आमिर पर तंज करते हुए कहा कि उस समय एक्टर उनसे मिले भी थे और उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा भी हुई थी। वांगचुक ने कहा कि उनके पास आमिर खान से मुलाकात से जुड़ी कई यादें हैं।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद उस समय आमिर ‘गजनी’ के किरदार में इतने डूबे हुए थे कि उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया होगा और कुछ ही सेकंड में मुलाकात भूल गए होंगे। उन्होंने आगे बताया कि आमिर से उनकी काफी विस्तार से बातचीत हुई थी। यहां तक कि उन्होंने फिल्म के आइडियाज पर भी चर्चा की थी।
क्या सोनम वांगचुक से प्रेरित थी ‘3 इडियट्स’?

फिल्म ‘3 इडियट्स’ के फुंसुक वांगडू और सोनम वांगचुक के बीच सीमिलैरिटी को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। हालांकि, वांगचुक ने यह दावा करने से इनकार किया कि था फिल्म सीधे तौर पर उनकी जिंदगी या किसी बायोग्राफी पर बेस्ड थी। उनका मानना है कि फिल्म को उनके विचारों से इन्सपायर्ड कहा जा सकता है।
वांगचुक ने बताया कि फिल्म की मेन कहानी काफी अलग थी, लेकिन पॉसीबल है कि बाद में उनके विचारों और मुलाकातों से कुछ चीजें कहानी में शामिल की गई हों। वांगचुक ने कहा कि अगर ऐसा हुआ भी है तो उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने इस पूरे मामले को ज्यादा तूल न देते हुए कहा कि इसे जाने देना ही बेहतर है।
इस तरह ‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक के बीच कनेक्शन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, दोनों पार्टीज़ की ओर से इस बात को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं कि फिल्म का किरदार किसी हद तक वांगचुक के विचारों से प्रभावित था या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




