एक तरफ नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के सांग ने मचाई धूम, वहीं सिंगर ने भाई को जड़ दिया चांटा

Summary :

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों आदित्य नारायण के साथ अपने रेलटिओन्शिप और शादी को लेकर जबरदस्त सुर्ख़ियों में है। इंडियन आइडल से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी को लेकर कई बड़े दावे सामने आये पर 14 फरवरी को इनकी शादी पर सस्पेंस बरकरार है।

 बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों आदित्य नारायण के साथ अपने रेलटिओन्शिप और शादी को लेकर जबरदस्त सुर्ख़ियों में है। इंडियन आइडल से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी को लेकर कई बड़े दावे सामने आये पर 14 फरवरी को इनकी शादी पर सस्पेंस बरकरार है। 
इन्ही खबरों के बीच नेहा और आदित्य का नारायण एक सांग रिलीज़ हुआ है।  ‘गोवा बीच’ टाइटल के इस सांग ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा दी है। एक ही दिन में इस गाने को 5.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में नेहा और आदित्य का साथ टोनी कक्कड़ ने भी दिया है। 
 ‘गोवा बीच’ सांग में नेहा और उनकी साथी ने लुटेरी का किरदार अदा किया है, जो लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर लूट लेती है। फैंस को ये सांग खूब पसंद आ रहा है और कमैंट्स में शानदार रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। 

इस सांग के अलावा नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हैं जिसमे वो अपने भाई टोनी कक्कड़ को चांटा मारती नजर आ रही है। इस वीडियो में नेहा के भाई टोनी मजाक में उनके बाल खींचते खींचते है और नेहा उन्हें चांटा जड़ देती है। 
हालांकि इसके बाद नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ से माफ़ी मांगती भी दिखाई देती है। इस वीडियो में दोनों भाई बहन मस्ती में नाचते हुए भी नजर आ रहे है। नेहा और टोनी का ये क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। 
@nehakakkar

Our Very First TikTok on our #GoaBeach Song! ?❤️? tonykakkar #Sorry Bhaiyuuuu ?? #TiktokIndia #TonyKakkar #NehaKakkar

♬ Goa Beach Tony Kakkar Neha Kakkar – Neha Kakkar

बता दें नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को भी जज कर रही है और शो के सेट पर उनकी शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है।  हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि ये सब शो की टीआरपी के लिए किया गया है। नेहा के पिता ने भी शादी की बातों को अफवाह बताते हुए ख़ारिज कर दिया है। 

Ujjwal Jain