लोगों को कई तरह के संक्रमण मौसम बदलने के साथ हो जाते हैं। इनमें से एक गले का संक्रमण होता है जो बहुत ही आम है। कई लोगों को गले में खराश लगातार बनी रहती है तो आप इस समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करें। कई लोगों को बदहजमी की परेशानी या फिर वह नियमित तौर पर ऐल्कॉहॉल पीते हैं जिसकी वजह से उनके गले में खराश रहती है।

गले में खराश जैसी समस्या को मामूली नहीं समझना चाहिए। गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवा का सेवन करते रहते हैं हालांकि उससे उन्हें आराम नहीं मिलता है। तो चलिए आज हम आपको गले की खराश से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं।
कारण है वायरल इंफेेक्शन

जब आपकी छाती में जलन होती है तो गले और वॉयस बॉक्स तक कभी-कभी यह ऐसिड पहुंच जाती है। ऐसिड की वजह से गले में खराश हो जाती है। सबसे आम कारण गले की खराश का वायरल इंफेक्शन है। खांसी, नाक में खुजली, बच्चों में डायरिया और गला बैठने के अलावा खराश वायरल इंफेेक्शन से हो सकती है।
हल्दी, सेंधा नमक के इन उपायों को आजमाएं

गले में टॉन्सिल की वजह से गले में दर्द और खाना खाने में परेशानी आपको भी होती है तो इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच सेंधा नमक को 2 गिलास पानी में 10 मिनट तक उबाल लें। उसके बाद रात को सोने से पहले इस पानी से गरारे कर लें। इस पानी से सुबह भी एक बार गरारे कर लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में टॉन्सिल में राहत मिलेगी।
फायदेमंद है अजवायन

2 चम्मच अजवायरन को 2 गिलास पानी में 10 मिनट तक उबाल लें। इस पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर रात को सोते समय और सुबह गरारे कर लें। गले में दर्द और सूजन जैसी परेशानियों में यह आराम देगा।
राहत मिलेगी फिटकरी से

अगर आपके गले में सूजन और दर्द है तो इसके लिए आप तवे पर फिटकरी को गर्म कर लें और उसे पीस लें। उसके बाद 1 गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच फिटकरी मिलाकर दिन में 3 से 4 बार गरारे करें। ऐसा करने से आपके गले में सूजन और दर्द सही हो जाएगा। अगर आपके गले में टॉन्सिल की वजह से दर्द या चुभन होती है या फिर गले में छाले हो जाते हैं तो इस पानी से गरारे कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको राहत मिलेगी।
दूध पिएं सोंठ और हल्दी मिलाकर

चौथाई चम्मच सोंठ का चूर्ण और चौथाई चम्मच हल्दी 1 कप दूध में मिलाकर उबाल लें। उसके बाद इसे छानकर गुनगुना करके पी लें इससे आपकी गले की हर परेशानी में राहत मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



