बॉलीवुड में एक से बढ़कर कलाकार हुए है जिन्होंने ग्रे शेड किरदारों यानी विलेन के किरदारों से खूब शोहरत कमाई है। अमजद खान से लेकर अमरीश पूरी जैसे अभिनेताओं से विलेन के किरदार को अलग स्तर पर पहुँचाया है। आज हम आपको बॉलीवुड के मशहूर विलेन के बेटों के बारे में बता रहे है जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़मायी तो कुछ ने बॉलीवुड से हमेशा किया किनारा।
अमजद खान

बॉलीवुड में गब्बर के नाम से याद किये जाने वाले अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान ने बॉलीवुड में फिल्म राजा की आएगी बारात से डेब्यू किया था पर कामयाबी हासिल नहीं कर पाए।
गुलशन ग्रोवर

बॉलीवुड के नामी विलेन में से एक गुलशन ग्रोवर भी ‘बैडमैन’ के नाम से मशहूर है। इन्हे बेटे संजय ने कभी बॉलीवुड में दिलचस्पी नहीं दिखाई और बिज़नेस क्षेत्र में अपना करियर बनाया।
शक्ति कपूर

अभिनेता शक्ति कपूर ने भी नेगटिव किरदारों में खास पहचान बनायीं और इसके बाद कॉमेडी में भी शानदार काम किया। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर तो एक्ट्रेस बन चुकी है वहीं उनके बेटे सिद्धांत भी बॉलीवुड में करियर बनाया चाहते है और कई फिल्मों में नजर चुके है ।
अमरीश पुरी

मुग़ैम्बो के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी बॉलीवुड के सबसे सफल विलेन माने जाते है और करैक्टर रोल में भी इन्होने सफल अभिनय किया है। इनके बेटे राजीव पुरी ने बॉलीवुड में कोई खास दिलचस्पी नहीं ली और वो मैरिन नेवीगेटर हैं।
मैक मोहन

शोले, सत्ते पे सत्ता और कर्ज जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मैक मोहन ने अपने किरदार साम्भा से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। मैक मोहन के बेटे विक्रांत मेकीजन भी फिल्मों में काम करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



