सोनू सूद के पोस्टर पर एक बार फिर लोगों ने किया दूध से अभिषेक, इस बार एक्टर ने दी ये खास सलाह

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता कोरोना वायरस की दूसरी लहर के समय भी दिन रात जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं और अब लोग उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता कोरोना वायरस की दूसरी लहर के समय भी दिन रात जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं और अब लोग उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। यही नहीं कई लोगों ने तो उन्हें भगवान का दर्जा दे दिया है। ऐसे में लोगों के मसीहा बने सोनू सूद के फैंस अपने-अपने तरीके से उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। जहां बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था जिसमें लोगों ने एक्टर की तस्वीर पर दूध चढ़ाया है तो हाल ही में एक वीडियो सामने आया है,जिसमें लोग फिर से सोनू सूद की पोस्टर का दूध से अभिषेक कर रहे हैं। वीडियो आंध्र प्रदेश के कुरनूल और निल्लोर के बताए जा रहे हैं। 
इस बार वीडियो में सोनू सूद के चाहने वाले अब उनकी पूजा करते हुए उनके पोस्ट पर दूध चढ़ा रहे हैं। वहीं, एक्टर ने इस वीडियो पर रियेक्ट भी किया है। इस बीच उन्होंने दूध की बर्बादी की बात कही है। सोनू सद ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘आभार। आप सभी से निवेदन है कि ये दूध किसी जरूरतमंद के लिए बचाएं।  एक्टर के इस ट्वीट पर अब यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं  और हमेशा की तरह उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

याद दिला दे इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था। लेकिन इस वीडियो पर कई यूजर्स ने एक्टर को निशाना बनाने की कोशिश की। वहीं, टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी इस वीडियो की आलोचना की थी। 
बता दें कि सोनू सूद कोरोना पीड़ितों की हर संभव मदद करने में की कोशिश में लगे हुए हैं। मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था कराने से लेकर ऑक्सीजन, दवा, एंबुलेंस तक सोनू सूद देश के हर कोने तक कोरोना पीड़ितों की मदद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।  हालांकि जहां सोनू सूद अपनी ओर से मदद पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं तो वहीं कुछ केसेस में वो मरीजों की जान नहीं बचा पा रहे हैं। 
 

Desk Team