अब सोनू सूद ने पुलिसकर्मियों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 25 हजार फेस शील्ड किए डोनेट

Summary :

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया है। सोनू सूद के इस नेक काम की चारों तरफ सराहना हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया है। सोनू सूद के इस नेक काम की चारों तरफ सराहना हो रही है। हालांकि कोरोना के खिलाफ इस जंग में अभी भी लोगों की लगातार सोनू सूद मदद कर रहे हैं। अब सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के बाद महाराष्ट्र पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं।  
दरअसल 25 हजार फेसशील्ड डोनेट महाराष्ट्र पुलिसकर्मियों के लिए एक्टर सोनू सूद ने डोनेट की हैं। इस कोरोना संकट में वह बचे रहे इसलिए उन्होंने यह डोनेट किया है। सोनू के साथ एक तस्वीर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने ट्विटर पर साझा की है और उन्हें धन्यवाद भी इसके लिए कहा है। 
गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट में लिखा, हमारे पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार फेसशील्ड्स देने के उदार सहयोग के लिए धन्यवाद सोनू सूद जी। हालांकि सोनू के साथ एक और तस्वीर ट्विटर पर देशमुख ने साझा की और उसमें दोनों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग था। 

सोनू ने भी देशमुख के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, सर, आपके उदार शब्दों को सुन काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे पुलिस में काम करने वाले भाई-बहन वास्तव में हीरो हैं और उनके इस तारीफ के काबिल काम के लिए इतना तो मैं कर ही सकता हूं। जय हिंद।

दरअसल सोनू सूद ने जो नेक काम कोरोना वायरस में किया है उसपर वह किताब लिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने कोई नाम अपनी इस किताब का सोचा नहीं है। सोनू सूद लोगों की मदद करने और लोगों की इस यात्रा के भावनात्मक पहलुओं के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण क्षणों के बारे में इस किताब में लिखेंगे। बीते बुधवार को इस किताब की जानकारी देते हुए पब्लिकेशन पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया ने बताया कि वह इस साल के अंत तक इसे प्रकाशित करेंगे। 

Desk Team