फिल्म अभिनेता सोनू सूद पिछले कुछ महीनों से देश और दुनिया में खूब चर्चा में छाए हुए हैं। जिसके पीछे की असल वजह उनका कोरोना महामारी में लागू हुए लॉकडाउन के दौरान तमाम गरीब लोगों और प्रवासियों की मदद करना है। हाल ही में सोनू सूद ने अपने घर गणपति बप्पा को बैठाया था बीते दिन यानी बुधवार को उन्होंने गणपति विसर्जन किया। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं,जिसे आप भी देखें।

सोनू सूद ने गणपति बप्पा के साथ कैमरे को पोज दिया। कोरोना संकट के बीच एक्टर ने सावधानी का ध्यान रखते हुए मास्क लगाया हुआ था।

गणपति विसर्जन के दौरान सोनू सूद अपने परिवार के साथ भी नजर आए। इस बीच अभिनेता की अपनी पत्नी सोनाली सूद और दोनों बेटों ईशांत सूद व अयान सूद के साथ दिखे।

एक्टर अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर गणपति बप्पा की पूजा करते हुए और उनका विसर्जन करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में एक्टर गणपति जी की प्रतिमा के पास बैठे दिखे तो दूसरी तस्वीरों में उनकी पत्नी गणेश जी की आरती करते हुए दिखाई दी। इसी बीच सोनू सूद और उनके बेटे हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ने हाथ जोड़कर इस बार गणपति बप्पा से प्रार्थना की देश और दुनिया जल्दी ही कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट से मुक्त हो जाए।

इसके अलावा सोनू सूद ने गणपति बप्पा से अगले साल आने की प्रार्थना कर उन सभी लोगों के लिए सलामती की आएं मांगी जो कोरोना से ग्रस्त हैं।

गणपति विसर्जन के दौरान कुर्ते और पजामे में सोनू सूद बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



