सोनू सूद ने रिहायशी इमारत को बनाया होटल, एक्टर के खिलाफ बीएमसी लेगी एक्शन

Summary :

बीएमसी की नजर अब सोनू के जुहू में स्थित 6 मंजिला उस रिहायशी इमारत पर गई है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि एक्टर ने इसे एक होटल में तब्दील कर लिया। बीएमसी की तरफ से सोनू सूद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी और अब इस मामले की जांच होगी।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। सबकी मदद करने वाले सोनू सूद अब खुद समस्या में है। दरअसल सोनू सूद के खिलाफ कंप्लेंट की गई है। बीएमसी की नजर अब सोनू के जुहू में स्थित 6 मंजिला उस रिहायशी इमारत पर गई है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि एक्टर ने इसे एक होटल में तब्दील कर लिया। 
आपको बता दे, बीएमसी की तरफ से सोनू सूद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी और अब इस मामले की जांच होगी। सोनू के लिए राहत की बात ये है कि अभी तक पुलिस ने कोई FIR दर्ज नहीं की है। लेकिन अगर सोनू इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो इस रिहायशी बिल्डिंग पर भी बीएमसी धावा बोल सकती है।
बता दे की एक्टर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। कहा गया है कि एक्टर ने रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने से पहले कोई परमीशन नहीं ली थी। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो सोनू को बीएमसी की तरफ से नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने उस इमारत का निर्माण कार्य फिर भी जारी रखा था। 
एक्टर को पहला नोटिस पिछले साल 27 अक्टूबर को दिया गया था। उस समय सोनू को एक महीने के अंदर जवाब दाखिल करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद इसी साल 4 जनवरी को दोबारा बीएमसी की तरफ से उस इमारत का जायजा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक सोनू ने और ज्यादा अवैध निर्माण करवा लिया और नोटिस का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा।
इस विवाद पर सोनू सूद या फिर उनकी टीम की तरफ से किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में पूरे केस को समझने के लिए एक्टर की तरफ से सफाई आना जरूरी है।

Desk Team