गौहर खान ने बोल्ड सीन्स करने से किया इंकार, कहा मैं अपनी लाइन्स क्रॉस नहीं करूंगी

Summary :

पिछले एक या डेढ़ साल से गौहर खान किसी फिल्म और वेब सीरीज का हिस्सा नहीं रहीं, इस पर उनका कहना है कि वो खुद को उन रोल्स से कनेक्ट नहीं कर पाईं जो उन्हें ऑफर हुए। उन्होंने उनके लिए इनकार किया क्योंकि उन्हें बोल्ड सीन्स करने में आपत्ति थी।

गौहर खान अपनी खूबसूरती और अपने टैलेंट के लिए जानी जाती है। गौहर अब तक कई बार स्क्रीन पर अपना जादू चला चुकी है। उनकी मूवीज, उनके आइटम नंबर्स सब ज़बरदस्त हिट रहे है। लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पहचान मिली टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से। गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर बनी और उन्होंने ट्रॉफी के साथ लोगो के दिल भी जीते।
    
हाल ही में वो वेब सीरीज ‘द ऑफिस’ में नजर आई थीं। अब गौहर खान ने उन वेब शोज को लेकर बात की है, जिनके लिए उन्होंने इनकार किया, क्योंकि वो उनमें बोल्ड सीन्स नहीं करना चाहती थीं।
पिछले एक या डेढ़ साल से गौहर खान किसी फिल्म और वेब सीरीज का हिस्सा नहीं रहीं, इस पर उनका कहना है कि वो खुद को उन रोल्स से कनेक्ट नहीं कर पाईं जो उन्हें ऑफर हुए। उन्होंने उनके लिए इनकार किया क्योंकि उन्हें बोल्ड सीन्स करने में आपत्ति थी। 
गौहर कहती हैं कि मैं बहुत क्लियर हूं कि मुझे कोई बोल्ड सीन करना ही नहीं है। एक एक्टर के रूप में मेरा काम है दर्शकों तक अच्छी चीजें पहुंचाना और किरदार के साथ इंसाफ करना जो मैं किसी फिल्म या वेब सीरीज में निभा रही हूं। हां, मेरी कुछ शर्ते हैं, खासकर उस तरह के कॉन्टेंट के साथ, जिससे मैं जुड़ी हूं। मैं अपनी ये लाइन्स क्रॉस नहीं करूंगी, वो भी सिर्फ एक वेब शो या फिल्म का हिस्सा बनने के लिए।
गौहर आगे कहती हैं, “एक आर्टिस्ट होने के नाते मुझे अपना काम दर्शकों तक बहुत ही समझदारी से पहुंचाना है, लेकिन मेरे लिए कुछ चीजें हैं, जैसे बोल्ड सीन और खुद को ग्लैमरस दिखाना, इसके लिए मैं सहज महसूस नहीं करती हूं। ऐसे में मैं काफी सोच-विचार के साथ प्रोजेक्ट्स को चुनती हूं।”
बता दे कि गौहर खान जल्द ही सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया की वेब सीरीज ‘तांडव’ में नजर आने वाली हैं। ऑडियंस इस सीरीज के रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

Desk Team