अब रोजी-रोटी के लिए दुखी परिवार को सोनू सूद ने सिलाई मशीन भेजने का किया वादा,बोले- पहली कमीज मेरी सिलना

Summary :

पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान देशभर में लागू हुए लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री सोनू सूद लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं रहे हैं।

पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान देशभर में लागू हुए लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री सोनू सूद लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं रहे हैं। यूं तो सोनू सूद की दरियालिदी के किस्से आए दिन सुनने को मिल जाते हैं। कभी एक्टरर  किसी को नौकरी दिला रहे है तों कभी किसी कि आर्थिक सहायता कर रहे हैं। वैसे कोरोना काल में और उसके बाद तक भी अभिनेता लोगों की मदद करने से जरा भी पीछे नहीं हट रहे हैं। 
हाल ही में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है,जिसमें सोनू ने फिर से तारणहार बनकर एक परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। जी हां दरअसल गरीबी से जूझते हुए एक परिवार को सोनू सूद ने अब सिलाई मशीन गिफ्ट देकर न केवल उस परिवार की मदद की है,बल्कि सबसे पहले शर्ट उनके लिए सिलने की बात कही है। ऐसे में सोनू ने इस परिवार की मदद करके अब उन्हें फिर ढेरो दुआएं मिल रही हैं। 
बता दें सोनू सूद के ट्विटर अकाउंट पर उन्हें टैग करके एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो को विशाल कुमार महतो नाम के शख्स ने बनाया है। वीडियो में विशाल अपने पूरे परिवार के लोगों के साथ-साथ घर की माली हालत भी शूट किया है। इस फैमिली में महिलाओं-लड़कियों की संख्या ज्यादा दिख रही है। वहीं वीडियो में परिवार की एक लड़की मांग करती हुई नजर आ रही है कि यदि एक सिलाई मशीन का इंतजाम हो जाता तो उनकी आर्थिक स्थिति ठीक होने में मदद मिल सकेगी। 
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-सर,आज इस परिवार को आप लोगों की मदद की जरूरत है। इनका घर का खर्च चलना बहुत मुश्किल हो रहा है। इनको यदि एक सिलाई मशीन मिल जाए तो उस हुनर का इस्तेमाल करके यह अपने घर का खर्च चला सकती हैं इस घर की बेटी। 

इस शख्स का यह ट्वीट देख सोनू सूद ने इस पर तुंरत रिट्वीट करके लिखा,इस शुक्रवार तक मशीन पहुंच जाएगी,पहली कमीज मेरी सिल देना। 
गौरतबल है यह कोई पहली बार नहीं जब सोनू सूद इस तरह से किसी की मदद करने के लिए आगे आए हो। क्योंकि एक्टर इससे पहले भी कई परिवारों की मदद कर चुके हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने उत्तराखंड के टिहरी हादसे में मारे गए एक पिता की चार बेटियों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया था।

Desk Team