लोगों ने सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर किया शुक्रिया अदा, भड़की टीवी एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी

Summary :

फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जरूरतमंदो की बढ़चढ़कर सहायता करने में दिन रात लगे हुए हैं।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जरूरतमंदो की बढ़चढ़कर सहायता करने में दिन रात लगे हुए हैं। एक्टर आम लोगों से लेकर कई सारे स्टार्स की भी मदद कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में एक्टर ने हर संभव मदद पहुंचाई है। ऐसे में चारों तरफ सोनू की वाहवाही हो रही है और फैंस उनकी अपने अंदाज में एक्टर को धन्यवाद कह रहे हैं।
  
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है, सामने आये इस वीडियो में कुछ लोग सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आए, उनके बड़े से पोस्टर पर लोगों के दूध चढ़ाने का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। हालांकि कोई ऐसा भी है जिसे ये सब पसंद नहीं आ रहा।
सोनू सूद हुए भावुक
हाल ही में आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के श्रीकलाहस्ती में लोगों ने सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर उनका आभार जताया। इस दौरान लोगों ने सोनू के पोस्टर को भगवान की तस्वीर की तरह दूध से नहला दिया। अब सोनू सूद ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर लोगों को शुक्रिया कहा है। सोनू अपने प्रति लोगों का ये प्यार देखकर भावुक हो गए। 

कविता कौशिक हुईं खफा
हालांकि ये बात टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक को रास नहीं आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने लोगों के इस तरह धन्यवाद कहने के लिए इस तरीको को दूध की बर्बादी बताया। कविता ने एक ट्वीट किया, ‘हम सभी सोनू सूद से प्यार करते हैं और ये देश हमेशा उनके नेक दिल काम का कृतज्ञ रहेगा लेकिन मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि दूध को व्यर्थ करने की बेवकूफी भरे काम से सोनू सूद को भी निराशा हुई होगी। वो भी ये सब ऐसे समय  में किया जा रहा है जब लोग भूख से मर रहे हैं। हम हर चीज में इतना ड्रामा क्यों करते हैं’? अब फैंस उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करने में लगे हुए है। एक्टर बच्चों की पढ़ाई से लेकर , इलाज, काम काज, नौकरी हर चीज में मदद करते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद की मदद के कारण कहीं गांव में उनकी मूर्ति बनाई गई तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘किसान’ साइन की है। इसके अलावा वो जल्द ही ‘पृथ्वीराज’ में भी नजर आएंगे।

Desk Team