सोनू सूद के लेटेस्ट ट्वीट ने मचाई खलबली, एक्टर ने कोरोना मरीजों को बचाने के लिए डॉक्टर्स से पूछा जरूरी सवाल

Summary :

कोरोना वायरस की दूसरी बेकाबू लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। कोरोना से आये दिन जहां लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं

कोरोना वायरस की दूसरी बेकाबू लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। कोरोना से आये दिन जहां लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं तो हजारों लोग जान गंवा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में एक मसीहा बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं। लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर भी हर समय अपडेट हैं। मगर एक्टर कर हालिया ट्वीट ने  सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
पिछले साल लोगों की मदद करने के लिए आगे आये सोनू सूद ने एक बार फिर लोगों के लिए भगवान बनकर सामने आए हैं और इस समय कई परेशानियों से जूझ रहे हर जरूरतमंद की मदद करने में जुटे में जुटे हुए हैं। लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद ने अब इलाज कर रहे डॉक्टरों से एक बेहद जरूरी सवाल भी किया है। 
सोनू सूद ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में डॉक्टर से सवाल करते हुए लिखा है- ‘एक सीधा सा सवाल, जब सबको पता है कि यह खास इंजेक्शन कहीं उपलब्ध नहीं है, तो क्यों हर डॉक्टर इसी को लगाने की सलाह दे रहा है? जब हॉस्पिटल इस दवा को नहीं ले पा रहे तो एक आम आदमी कहां से लेगा? हम लोग कोई और दवा का उपयोग क्यों नहीं कर सकते और जिंदगियां बचाएं?

वैसे सोनू सूद के इस ट्वीट को पड़कर ऐसा मालूम होता है कि एक्टर ने जो डॉक्टर्स से सवाल किया है वो शायद रेमडेसवियर इंजेक्शन को लेकर है। एक्टर का यह ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स भी उनके इस ट्वीट पर अपनी जमकर  प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
बता दें,कोरोना वायरस संक्रमण अब अपने तेजी से पैर पसार रहा है। इस दौरान लोगों को समय पर सही इलाज नहीं मिलने से लेकर दवा और ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। हालांकि सोनू सूद हर समय कोरोना मरीजों से लेकर जरूरतमंदो के लिए लगातार हर संभव सहायता पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Desk Team