कोरोना काल में लोगों के लिए हर समय मदद करने के लिए खड़े रहने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद इन दिनों हर किसी के दिल में राज कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उन्हें ‘रियल लाइफ हीरो’, ‘धरती का भगवान’ इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। दरअसल एक्टर उस समय लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। सोनू सूद ने जिन भी लोगों की मदद की है उनके लिए आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। सोनू अब तक कई लोगों को घर पहुंचा चुकें हैं, इसी के साथ वो कई लोगों का इलाज करवाया और सुविधाएं पहुंचाई।

सोनू सूद ने खोली सुपरमार्केट…
सोनू सूद ने हाल ही में अब खुद का सुपरमार्केट भी खोल लिया है। इस बीच अभिनेता ने अपने सारे सामानों के रेट्स को भी याद कर लिया हैं, जिसको आप वीडियो के माध्यम देख सकते हैं इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा ‘फ्री होम डिलीवरी 10 अंडो पर एक ब्रेड फ्री’।
अपने लेटेस्ट वीडियो में एक्टर ने बताया है कि वो अब अपनी नई सुपरमार्केट खोल चुके हैं और इस सुपरमार्केट का नाम ‘सोनू सूद की सुपरमार्केट’ है। वीडियो में सोनू कहते हैं हुए नजर आ रहे हैं कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी और महंगी सुपरमार्केट यहां हमारे पास शुरू हो गई है। यहां देखिए सब कुछ है मेरे पास अंडा है जो इस समय छह रुपये का है। वहीं,ब्रेड भी है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है। जिसको भी चाहिए वो जल्दी से ऑर्डर कीजिए, मेरी डिलीवरी का समय हो चुका है।

सोनू सूद अपनी इस वीडियो में आगे कहते हैं हां, होम डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।एक्टर का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, इसके पहले एक्टर ढाबा और शरबत की दुकान भी खोल चुके हैं। अब उन्होंने अंडे और ब्रेड का काम भी शुरू कर दिया है।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनू सूद कोविड-19 महामारी के दौरान दिन रात लोगों की मदद करते तो नजर आते ही हैं। इसके अलावा एक्टर जल्द ही कई फिल्मों में दिखाई देंगे। आखिरी बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिंबा’ में विलेन के किरदार में नजर आए थे। अब सोनू सूद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



