फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की सहायता करने में काफी एक्टिव रहे। न केवल उन्होंने हजारों लोगों को लॉकडाउन के दौरान उनके घर सही सलामत पहुंचाया, बल्कि इसके साथ ही उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करते भी दिखे। सोनू सूद सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं और मदद मांगने वालों को खुद जवाब भी देते हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में ट्वीट करने से भी वो पीछे नहीं हटते।

एक्टर का शख्स को मजेदार जवाब…
हाल ही में एक बार फिर ऐसा हुआ जब एक यूजर ने एक्टर से बेहद अजीबो-गरीब डिमांड की है। दरअसल एक यूजर ने उनसे एक करोड़ रुपये मांगे। एक अन्य यूजर ने उनसे अगली फिल्म में काम मांगा। सोनू सूद ने दोनों को ही अपने अंदाज में जवाब दिया। इस बीच शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट के माध्यम टैग करते हुए लिखा- ‘सर एक करोड़ दो ना मुझे…’ जिसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘बस एक करोड़? थोड़ा ज्यादा ही मांग लेता।’ इसके साथ एक्टर ने हसने वाली इमोजी बनाई।
बस 1 करोड़ ??
थोड़े जायदा ही मांग लेता 😂 https://t.co/5h3KkCrrEA— sonu sood (@SonuSood) August 23, 2021
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा मुझे आप अगली फिल्म में कोई रोल देंगे क्या? इस पर सोनू सूद जवाब देते हैं,किसी की मदद करने से बड़ा कोई रोल नहीं। वो रोल कर ले, तेरे से बड़ा हीरो कोई नहीं।
@SonuSood Sir Mujhe Aapke Next Film Koi Role Denge Kya
— Deepanshu Singh (@Deepans93427997) August 22, 2021


Download Android App
Download iOS App




