सोनू सूद से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया कोरोना पीड़ितों के लिए मदद का हाथ, दीपिका भी इस महामारी की जंग में आगे आई

Summary :

देश में इस समय कोरोना तांडव जारी है। ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए बॉलीवुड स्टार्स हो या सरकारें हर कोशिश करने में जुटी हुई है।

देश में इस समय कोरोना तांडव जारी है। ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए बॉलीवुड स्टार्स हो या सरकारें हर कोशिश करने में जुटी हुई है। वहीं कोरोना महामारी से परेशान लोगों की मदद करने के लिए लगातार लोगों का साथ देने वाले सोनू सूद  का नाम तो देश-दुनिया में फैल चुका है। इनके अलावा कई और ऐसे बॉलीवुड सितारें हैं जो कोरोना पीड़ितों कि मदद करने के लिए जुटे हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा ,अक्षय कुमार,रवीना टंडन,सुनील शेट्टी ,सलमान खान ,आलिया भट्ट से लेकर कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपनी-अपनी तरह से जितना हो रहा है लोगों की मदद कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है जो और वह कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं।  जो कोरोना काल के इस मुश्किल दौर में मानसिक रूप से परेशान लोगों की मदद कर रही हैं। 
दीपिका पादुकोण को ऐसा लगता है कि कोरोना वायरस के बीच लोग बुरी तरह से डिप्रेशन  के शिकार हो रहे हैं। इसके चलते दीपिका मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहीं है।इसके लिए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर्स शेयर किए हैं।
भारत में वैक्सीन की कमी पूरा करने के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार मदद की गुहार लगा रहीं हैं। इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनू सूद को टैग करते हुए कोविड-19 की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए की फ्री एजुकेशन की मांग का सपोर्ट किया है।
सोनू सूद के बारे में तो अब कुछ रह ही नहीं गया। कोरोना काल में पिछले साल से ही लोगों की मदद कर रहे इस बॉलीवुड एक्टर ने यह बता दिया है कि अगर आप सचमुच में किसी की मदद करने की ठान लेते हैं तो हर मुश्किल के बावजूद रास्ता निकाल लेते हैं।
कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी हाल ही में ऑक्सीजन कंसट्रेटर दान कर लोगों को प्राणवायु पहुंचाने में मदद की है। 
कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आये ऋतिक रोशन ने मोटिवेशनल स्पीकर जय शेट्टी के शुरू किए Help India Breathe फंडरेजर में 15000 डॉलर्स यानी लगभग 11 लाख रुपये डोनेट किए हैं।
कोरोना वायरस के इस बुरे वक्त में रवीना टंडन भी मदद के लिए आगे आई हैं। रवीना फिलहाल ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रही हैं और इस मुश्किल समय में लोगों तक पहुंचा रही हैं। 
सलमान खान भी इस कठिन समय में लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं। एक्टर इस संकट में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवा रहे हैं।

Desk Team