सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पैर वाली सिलाई मशीन से कपड़ों की शानदार सिलाई करते दिख रहे हैं। सोनू सूद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोनू सूद ने इस वीडियो के साथ काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में- Sonu sood tailoring shop लिखा है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है- यहां फ्री में सिलाई की जाती है। पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी कोई गारंटी नहीं।’
याद दिला दें कि सोनू सूद को कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों और कामगारों की खूब जमकर मदद की और घर से दूर बाहर फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया। सोनू सूद को उनके इस काम के लिए खूब जमकर सराहना मिली है।

कोरोना संकट के दौरान सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की खूब मदद की। भले ही फिल्मों में वह खलनायक के किरदार में ज्यादा दिखे हों। लेकिन असल जिंदगी में वो हीरो से कम नहीं। अब भी वह जरूरतमंदों की मदद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।


Download Android App
Download iOS App



