सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रेम नाम के साथ वापसी करने के लिए पूरी
तरह तैयार हैं।सुपरस्टार साल 2005 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल
में एक बार फिर प्रेम बने नजर आने वाले हैं। अभिनेता बोनी कपूर के साथ हिट कॉमेडी
फ्रैंचाइज़ी के दूसरे भाग में फिर से काम करेंगे।
स्टार कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है। कई रिपोर्टों के अनुसार, अनिल कपूर और फरदीन खान भी सीक्वल के लिए दबंग स्टार के साथ फिर से जुड़ेंगे।
खबरों के मुताबिक सलमान की नो एंट्री 2 में 10 अभिनेत्रियों के होने की उम्मीद है
और कुछ साउछ अभिनेत्रियां फिल्म में लीड रोल निभाती दिखने वाली हैं।
इस वक्त साउथ फिल्म इंडस्ट्री का दबदबा दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक हर जगह
बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर भी साउथ मूवीज सबसे ज्यादा कमाई कर रही हैं वहीं
बॉलीवुड फिल्में एक के बाद पीटती चली जा रही हैं। जिसे देखते हुए फिल्म मेकर्स
अपनी फिल्मों में साउथ एक्टर्स की एंट्री करा रहे है। ऐसे में बोनी कपूर भी अपनी
फिल्म नो एंट्री में साउथ की कुछ बड़ी अभिनेत्रियों को शामिल करने की प्लानिंग कर
रहे हैं।
ऐसे में “रश्मिका मंदाना, सामंथा रुथ प्रभु, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया” जैसे बड़े नामों को नो एंट्री 2 का हिस्सा माना जा रहा है।
फिल्म में 10 हसीनाओं की लिस्ट में साउथ इंडस्ट्री के कुछ बड़ों नाम जीत की रेस
में सबसे आगे हैं। फिल्म को पैन इंडिया अपील देने के लिए फिल्म में साउथ
अभिनेत्रियों की एंट्री तय मानी जा रही है, जो फिल्म में अहम रोल निभाती नजर
आएंगी।
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ
टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग
में बिजी है। इस फिल्म में आरआरआर फेम एक्टर रामचरण कैमियो करते दिखने वाले हैं।
इसके अलावा फिल्म में शहनाज़ गिल,
पूजा हेगड़े, जस्सी गिल भी अहम रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App







