South Celebrity: पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं ये साउथ इंडियन सेलेब्स

Summary :

पिछले कुछ समय में साउथ इंडस्ट्री के काम को बहुत अधिक सराहना मिली है। साउथ में बनने वाली मूवीज ने सिर्फ देश के कोने-कोने ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। अब लोग बॉलीवुड स्टार की तरह साउथ स्टार को भी काफी पसंद करने लगे हैं और उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। आमतौर पर, यह माना जाता है कि साउथ में रहने वाले लोग नॉन-वेजिटेरियन होते हैं। लेकिन ऐसे कई साउथ सेलेब्स हैं, जो पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे…

पिछले कुछ समय में साउथ इंडस्ट्री के काम को बहुत अधिक सराहना मिली है। साउथ में बनने वाली मूवीज ने सिर्फ देश के कोने-कोने ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है।

अब लोग बॉलीवुड स्टार की तरह साउथ स्टार को भी काफी पसंद करने लगे हैं और उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं।

आमतौर पर, यह माना जाता है कि साउथ में रहने वाले लोग नॉन-वेजिटेरियन होते हैं। लेकिन ऐसे कई साउथ सेलेब्स हैं, जो पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं।

तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो नॉन वेज से ज्यादा वेज फूड को पसंद करते हैं

कमल हासन साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। लेकिन क्या आपको पता है कि कमल हासन वेजिटेरियन हैं। वे अक्सर अपनी वेजिटेरियन लाइफस्टाइल के बारे में बात भी करते हैं।

महेश बाबू तेलुगु सिनेमा के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। महेश बाबू भी वेजिटेरियन डाइट लेना ही पसंद करते हैं। वे पिछले कई सालों से वेजिटेरियन डाइट ही ले रहे हैं।

दृश्यम और दृश्यम 2 जैसी सुपरहिट मूवी में नजर आ चुकी श्रिया सरन नॉन-वेज फूड से दूर ही रहती हैं और उन्हें वेजिटेरियन फूड खाना काफी अच्छा लगता है।

तृषा कृष्णन वेजिटेरियन हैं और इससे उन्हें खुद को हेल्दी और फिट रखने में मदद मिलती है।

पुष्पा फिल्म में अपने आइटम नंबर से धूम मचा चुकी सामंथा रुथ प्रभु साउथ का एक जाना माना नाम है। सामंथा रुथ प्रभु भी वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं।

धनुष साउथ के सुपरस्टार है। उन्होंने साउथ के अलावा हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। धनुष भी अन्य कई साउथ सेलेब्स की तरह वेजिटेरियन फूड खाना पसंद करते हैं।

तमन्ना भाटिया ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई बेमिसाल फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं।

एमी की ऑनस्क्रीन प्रेजेंस को फैन्स देखना काफी पसंद करते हैं। एमी भी अब वेजिटेरियन बन चुकी हैं।

काजल अग्रवाल अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए वेजिटेरियन डाइट लेना पसंद करती हैं।

साउथ एक्टर आर माधवन को लोग प्यार से मैडी कहकर पुकारना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि वह वेजिटेरियन हैं।

Priya Mishra