बॉलीवुड फिल्म जगत की तरह ही साउथ फिल्म जगत में ये मशहूर और खुबसूरत अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खुबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। तो चालिए आज हम आपको साउथ फिल्म जगत की उन 6 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना मेकअप के भी कहर ढा देती हैं।
1.प्रियामणि
साउथ की अभिनेत्री प्रियामणि ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड जगत में भी काम किया है। बता दें कि प्रियामणि ने बॉलीवुड फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के एक गाने में डांस किया था ये फिल्म 2013 में आई थी। बिना मेकअप के ऐसी दिखाई देती हैं प्रियामणि।
2.तृषा कृष्णन
साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ने साउथ की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्म खट्टा मीठा में काम किया है। इस साल तृषा कृष्णन को ब्लॉकबस्टर फिल्म पेटा में भी काम करते हुए देखा गया है।
3.सामन्था अक्किनेनी
साउथ इंडस्ट्री की महशूर अभिनेत्री सामन्था आज के समय में साउथ की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। सामन्था ने अपने कैरियर की शुरूआत 2010 में फिल्म ये माया चेसवे से की थी। अभिनेत्री बिना मेकअप के कुछ ऐसे दिखाई देती हैं।
4.नयनतारा
साउथ फिल्म जगत की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा ने अभी तक 30 से ज्यादा फिल्मों में बतौर हीरोइन काम किया है। इस साल नयनतारा की 7 फिल्में हैं जिसमें विस्वासम और ऐरा रिलीज भी हो गई है। वैसे बात अभिनेत्री के बिना मेकअप वाले लुक की करी जाए तो उनका लुक कुछ ऐसा है।
5.तमन्ना भाटिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2019 में तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की फिल्म क्वीन के रीमेक देट इज महालक्ष्मी में दिखाई देंगी। आप भी देखें बिना मेकअप के तमन्ना का लुक कुछ इस तरह दिखता है।
6.रकुल प्रीत सिंह
साउथ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत 2009 में कन्नड़ की फिल्म गिल्ली से करी थी। साल 2019 में रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड में अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आने वाली हैं। रकुल बिना मेकअप के कुछ ऐसे दिखाई देती हैं।


Download Android App
Download iOS App










