Special Ops Season 2: दांव पर होगा बहुत कुछ, बढ़ेगा रोमांच और एक्शन

Summary :

हिम्मत सिंह की वापसी से बढ़ेगा रोमांच और एक्शन

वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है, जिसमें के.के. मेनन फिर से रॉ अफसर हिम्मत सिंह के रूप में नजर आएंगे। इस बार शो में भारतीय इंटेलिजेंस की दुनिया को गहराई से दिखाया जाएगा, और कहानी में रोमांच और एक्शन का स्तर बढ़ेगा। मेकर्स ने कहा कि यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और जबरदस्त होगा।

स्पेशल ऑप्स सीजन 2 में हिम्मत सिंह की वापसी होगी, जो दर्शकों को एक नया रोमांचक अनुभव देने वाला है। इस सीजन में भारतीय इंटेलिजेंस की दुनिया की गहराई को दिखाया जाएगा। नीरज पांडे ने कहा कि यह सीजन एक्शन, स्केल और कहानी के मामले में शानदार होगा। सीजन 2 के टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

सीरीज की कहानी रोमांच से भरी है। इसमें दमदार किरदार और जबरदस्त एक्शन है। इस बार शो में भारतीय इंटेलिजेंस की दुनिया को और ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा। इस बार दांव पर बहुत कुछ होगा।

जियो हॉटस्टार के हेड ऑफ क्लस्टर, एंटरटेनमेंट, आलोक जैन ने कहा, “हमारा मकसद हमेशा से दर्शकों के लिए दमदार और असरदार कहानियां लाना रहा है। ‘स्पेशल ऑप्स’ इस कदम की ओर एक मिसाल है। सीजन 2 में हिम्मत सिंह की वापसी इस पॉपुलर फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाएगी। यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और जबरदस्त होने वाला है।”

‘स्पेशल ऑप्स’ के क्रिएटर नीरज पांडे ने कहा, ” ‘स्पेशल ऑप्स’ के साथ हमने ऐसा कुछ बनाने का सपना देखा था, जो लंबे समय तक दर्शकों को याद रहे। एक्शन, स्केल और कहानी के मामले में यह शानदार होगा। पिछली सीरीज को मिली प्रतिक्रिया ने हमारे अंदर उत्साह जगाया। इस नए सीजन का पैमाना कहीं अधिक तेज और जज्बाती होने वाला है। इस बार दर्शकों को ज्यादा रोमांच मिलेगा। इसका श्रेय हमारी फ्राइडे स्टोरीटेलर्स टीम और जियो हॉटस्टार की मजबूत साझेदारी को जाता है। हम दर्शकों के साथ इस नए सीजन की शुरुआत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

वहीं, एक्टर के.के. मेनन ने कहा, “हिम्मत सिंह एक ऐसा किरदार है, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। इस रोल में दोबारा आना मेरे लिए सौभाग्य और चुनौती दोनों है। सीजन 2 में दर्शकों को हिम्मत के नए रूप देखने को मिलेंगे। उसकी कमजोरियां, उसका हौसला और उसके फैसलों की कीमत, इस बार स्क्रिप्ट बेहद दमदार है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता।”

निर्माताओं ने ‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 का टीजर जारी कर दिया है, लेकिन उन्होंने अब तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.